59,999 रुपये की कीमत में आया यह न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में देगा 117 किमी तक की रेंज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Honda Activa e से लेकर TVS iQube को कड़ी टक्कर देने के लिए मार्केट में SAR ग्रुप की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सब्सिडियरी Lectrix ने अपना न्यू स्कूटर लांच किया है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर का डिज़ाइन और फीचर ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है इसके साथ ही न्यू Lectrix ने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है वही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का विकल्प मिल जाता है। यह स्कूटर नए प्लेटफॉर्म NDuro पर तैयार किया गया है। इस स्कूटर के साथ कंपनी ने Battery As A Service की भी सर्विस प्रोवाइड की है।

Lectrix EV NDuro: बैटरी और रेंज
इस स्कूटर में 2.3 kwh और 3 kwh का बैटरी पैक मिलेगा. 2.3 kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 90 किमी की रेंज देता है जबकि 3 kwh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 117 किमी की रेंज देता है स्कूटर में 42 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। वही छोटी बैटरी पैक में 5 इंच का कलर्ड डिस्प्ले और बड़े बैटरी पैक में TFT स्क्रीन दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 65 kmph है। 2.3 kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 90 km की रेंज देता है जबकि 3 kwh का बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 117 km की रेंज देता है। इसके अलावा स्कूटर में 42 लीटर का स्टोरेज मिलता है। इस स्कूटर में साइड स्टैंड कटऑफ एंड अलर्ट, SOS (On App) और रिवर्स मोड मिल जाता है इस स्कूटर पर 3 साल और 36000 km की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी मिलती है।

Lectrix EV NDuro: कीमत
Lectrix EV NDuro की कीमत की बात करे तो 2.3 kwh बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपये है लेकिन इसे अगर बैटरी सर्विस पर खरीदा जाए तो इसकी 59,999 रुपए होगी और बैटरी के लिए अलग से पेमेंट करनी होगी। इसके अलावा 3 kwh बैटरी पैक की कीमत 99,999 रुपए है लेकिन फिलहाल इस पर Baas का सपोर्ट नहीं दिया गया है। इसकी बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी और इसकी डिलिवरी 2 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसकी डिजाइन, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में यह एक अच्छा स्कूटर है जिसे आप खरीद सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib