Radish Leaves Benefits : मूली को पत्तों को बेकार समझकर फेंकने के बजाय इस तरह से लेवे काम, शरीर को होंगे 6 बड़े फायदे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सर्दियों के मौसम के आते ही हमारे घरो में कई तरह की सब्जियां आने लगती है जिसमें से एक मूली भी है यह सब्जी टेस्टी ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। कुछ लोग होते है जो मूली के पत्ते को निकाल कर फेंक देते है मूली के पत्ते सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए इन्हे फेंकने के बजाय आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है ऐसे में आइए जान लेते है मूली के पत्ते को खाने से शरीर में क्या क्या फायदे होते है।

मूली के पत्ते के फायदे
वजन करता है कंट्रोल-
मूली के पत्तों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और इससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

हेल्दी डाइजेशन में फायदेमंद
मूली के पत्तों में फाइबर भरपूर मात्रा होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये कब्ज की समस्या से भी आराम दिलाता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
मूली के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

इम्युनिटी करता है बूस्ट-
मूली के पत्ते विटामिन-सी भरपूर होते हैं, जिससे आपके शरीर में इम्युनिटी बूस्ट होती है। साथ ही आप सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से भी बच सकते हैं।

एनीमिया रोग से रखे दूर
मूली के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप मूली के पत्तों का सेवन करते हैं तो एनीमिया जैसी बीमारी से दूर रह सकते हैं।

यूरिक एसिड को करे कंट्रोल
मूली के पत्ते यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आप गठिया जैसी बीमारी से दूर रह सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib