इस दिनों चैत्र नवरात्री का पावन पर्व चल रहा है यह बहुत साड़ी खुशियां लेकर के आया है ऐसे में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गयी है। राज्य सरकार ने उनके वेतन भत्तों में इजाफा कर दिया है। इससे उनके वेतन में 5 से 10 % तक का इजाफा हुआ है वही मासिक वाहन भत्ता, दैनिक भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता के साथ ही कर्मचारियों को अनुग्रह राशि भी दी जाएगी।
मासिक वाहन भत्ता
A श्रेणी – 375, 550 रुपए।
B श्रेणी – 300, 440 रुपए।
C श्रेणी – 225, 330 रुपए।
D श्रेणी – 185, 280 रुपए।
E श्रेणी – 125, 190 रुपए।
गृह भाड़ा भत्ता
3 लाख से कम जनसंख्या के नगरों में निवास पर मूल वेतन का 5% सरकार ने अधिकारी और कर्मचारियों की श्रेणियों के मुताबिक हवाई, रेल और बस यात्रा पर भत्ता, मील भत्ता, यात्रा के दौरान ठहरने की पात्रता, तबादला होने पर सामान परिवहन और शासकीय सेवकों को स्थाई यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की है। यह सभी भत्ते उन्हें वेतन और श्रेणी के हिसाब से दिए जाएंगे।
अनुग्रह राशि भी बढ़ी
किसी भी सेवक की मृत्यु होने पर उनके परिवार को बैंड वेतन एवं बैंड वेतन के योग के 6 महीने के बराबर अधिकतम 50 हजार रूपये तक राशि दी जाएगी। इसे बढ़ाकर 125000 रुपए दिए जाएंगे। वही शासकीय चिकित्सकों को वेतन बैंड में समान वेतन तथा ग्रेड वेतन में नॉन प्रक्टिस एलांउस 25 प्रतिशत था, अब यह 20 प्रतिशत मिलेगा।







