खरबूजा खाने के है शौकीन, तो खरीदते समय इस तरह से करे मीठे और फीके खरबूजे की पहचान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा और आम जैसे फलों की बिक्री बढ़ जाती है। तेज धूप, लू और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन फलों का बड़े चाव के साथ में सेवन करते है वही खरबूजा बॉडी को हाइड्रेड रखने में काफी हद तक मदद करता है क्योकि इसमें 90 % तक पानी पाया जाता है। गर्मियों के मौसम में खरबूजा लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है लेकिन परेशानी यह आती है इसे खरीदते समय मीठे और फीके का पता नहीं कर पाते है ऐसे में फीका खरबूजा बाजार ले आते है। ऐसे में आज हम आपको मीठा खरबूजा पहचाने की ट्रिक बता रहे है तो आइए जान लेते है।

मीठे खरबूजे की पहचान के तरीके
स्किन देखकर करें पहचान

खरबूजा के बाहरी हिस्से को देखकर के इसके मीठे होने के पहचान की जा सकती है। खरबूजे पर बड़ी धारियां नहीं होती है बल्कि इन के ऊपरी हिस्से पर आड़ी तिरछी लाइनें बनी होती हैं, जो खरबूजा मीठा होता है उसके ऊपर जालीनुमा लाइनें बनी होती है। मीठे खरबूजे में यह लाइनें कम होती है।

रंग देखकर करें पहचान

खरबूजे का रंग देखकर भी इसके मीठे और फीके होने की पहचान की जा सकती है। मीठे खरबूजे की बाहरी परत पर हरी धारियां होती हैं, जबकि खरबूजे की बाहरी परत अगर पीलापन हो तो वह कम मीठा होता है। वहीं, अगर खरबूजे का रंग हरा हो तो इसमें मिठास की मात्रा कम होती है।

निचले हिस्से से करें पहचान

मीठे खरबूजे की पहचान करने के लिए इसके नीचे के हिस्से को जरूर देखे। वही यदि खरबूजा नीचे से गहरे रंग का है तो वह मीठा होगा। अगर खरबूजे का निचला हिस्सा सामान्य है तो उसे खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा खरबूजा मीठा नहीं होता है।

वजन पर भी दें ध्यान

जब खरबूजा खरीदें तो वजन का भी ध्यान रखे। क्योंकि मीठा और पका हुआ खरबूजा कम वजनदार होता है, जबकि अधिक वजन वाले खरबूजे में ज्यादा बीज होते हैं और कम पका होता है।

खुशबु से करे पहचान

आप खरबूजे की खुशबु से भी पहचान कर सकते है खरबूजे की खेती करने के लिए किसानों का कहना है देसी किस्म के खरबूजे के लिए उसे सूंघ कर खरीदना चाहिए। यदि खरबूजा मीठा है तो इसकी खुशबु अच्छी होती है जबकि खरबूजे में कम खुशबू आने से इसमें मिठास की मात्रा कम होती है।

सेहत के लिए लाभकारी

खरबूजे में पानी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है और इस फल को खाने से आपकी बॉडी हाइड्रेड रहती है। गर्मियों में खरबूजे का सेवन कर आप अपने शरीर को ठंडा कर सकते है। इसके साथ ही खरबूजे में पाए जाने पोषक तत्व शरीर के लिए काफी लाभकारी होते है। यह आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib