यूपी में अप्रैल के पहले सफ्ताह में हुआ गेंहू का एक टन उत्पादन, सरकार ने जारी किए नए दिशा निर्देश, किसानों को होगा फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

किसानों के लिए राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है सरकार के कार्यो का ही परिणाम है की पहली बार अप्रैल के पहले महीने में एक लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद हुई। वही इस साल मोबाईल केंद्र के माध्यम से गाँवो में जाकर किसानों से गेंहू की खरीद सुनिश्चित हुई है वही सरकार 20409 किसानों से गेहूं खरीद हो चुकी है। वही कुल 3.56 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण भी किया जा चुका है। ऐसे में आपको बता दें कि गेहूं खरीद 15 जून तक होने वाली है।

किसानों के खेत तक पहुंच रहा खाद्य विभाग
गेंहू की अच्छी खरीद हो इसके लिए गांव गांव जाकर के सम्पर्क किया जा रहा है और सरकारें क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंजीकरण एवं सत्यापन की व्यवस्था में व्यापक सुधार भी किया गया। वही खाद्य व रसद विभाग पहली बार मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से किसान के खेत तक पहुंचा। एक तरफ़ कटाई चल रही है तो वहीं गेहूं मौके पर तौला जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवकाश के दिनों में भी केन्द्र खुले हैं, जिससे गेहूं बेचना अन्नदाता किसानों के लिए काफी आसान हो गया है।

किसान बिन सत्यापन बेच सकता 100 कुंतल गेहूं
योगी सरकार ने आदेश जारी किए है की किसान बिना किसी सत्यापन 100 कुंतल तक गेंहू बेच सकता है वही सतयापन के बाद में कुल उत्पादकता के आधार पर अगेंस्ट उत्पादन क्षमता के तीन गुना तक गेहूं बेचने की सुविधा है, जिससे सतयापन अथवा अभिलेखों में कमी के कारण किसान को उत्पादित गेंहू बेचने में असुविधा न हो। वही मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रय पर बैठने, शुद्ध पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गयी है वही मुख्यंमंत्री योगी आड़तियाँअथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है।

किसानों के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर
खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रतिदिन सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक हो रही है। योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए खाद्य व रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। वही इस समस्या के समाधान के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी या तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 2425 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। वही पिछले वर्ष यह मूल्य 2275 रुपये प्रति कुंतल था। इस बार सरकार ने 150 रूपये प्रति कुंतल की वृद्धि की है वही खाद्य विभाग समेत 8 क्रय एजंसियों के द्वारा कुल 5780 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। वही खाद्य और रसद विभाग ने भी गेंहू के मूल्य भुगतान सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के अंदर करने की व्यवस्था भी की है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib