मुर्शिदाबाद में वफ्फ कानून के खिलाफ हिंसा जारी, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग, फेंके पत्थर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पश्चिम बंगाल में वफ्फ कानून के विरोध में शुक्रवार को कई जिलों में हिंसक घटनाएँ हुई है। वही प्रदेश मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी और सुरक्षा बलों पर पत्थर फेके हुए है। इसके अलावा सड़कें भी रोक दी गयी है वही आपको बता दे, वफ्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में एक बार फिर से हिंसा हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शमशेरगंज इलाके के जाफराबाद में भीड़ ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी गयी है यह घटना दोपहर की है।

CM ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया

वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान आया है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वक्फ कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है और इस पर केंद्र से जवाब मांगा जाना चाहिए।

सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से की अपील

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की है, कि कृपया शांत और संयमित रहें। धर्म के नाम पर किसी भी अधार्मिक व्यवहार में शामिल न हों। हर इंसान की जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे मत भड़काओ। जो लोग दंगा कर रहे हैं वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

प्रदेश में नहीं लागू होगा वफ्फ कानून

सीएम ममता बनर्जी ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि हम इस कानून का समर्थन नहीं करते है यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा।तो फिर दंगा किस बात पर है? उन्होंने कहा कि यह भी याद रखें कि हम दंगे भड़काने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हम किसी भी हिंसक गतिविधि का जरा भी समर्थन नहीं करते है।

सीएम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बहकावे में मत आइए। मेरा मानना ​​है कि धर्म का अर्थ है मानवता, दया, सभ्यता और सद्भाव। सभी लोग शांति और सद्भाव बनाए रखें।

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के वफ्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध खड़ा किया है। वह राज्य में हो रही हिंसा कि घटनाओं का समर्थन करने वालो, और उकसाने और प्रोत्साहित करने वालों पर गंभीर आरोप लगाया है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib