मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह रविंद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे है इसके बाद में मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के बीच एमओयू हुआ। इस दौरान अमित शाह ने एलान किया है कि देश में सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंप का संचालन कर रही है इसके साथ ही रसोई गैस के वितरण का काम भी कर रही है।
अब पेट्रोल पंप चलाएगी- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस मंच से देशभर की सभी राज्य सरकार का अभिनंदन करना चाहता हूं। आपने मॉडल बायलॉज स्वीकार कर सहकारिता क्षेत्र में नई जान डाल दी है। अपैक्स तो एक समय केवल और केवल शॉर्ट टर्म एग्रीकल्चर फाइनेंस का काम करते थे। करीब-करीब आधे प्रतिशत का उनका मुनाफा होता था। उसकी जगह अपैक्स आज 20 से ज्यादा राज्यों में काम करते हैं। अपैक्स समितियां अब पेट्रोल पंप चलाएगी, गैस वितरण करेगी।
भारत में मॉडल बायलॉज
आज सहकारिता राज्य का विषय है। वहीं भारत राज्य सरकार राज्य कि सूची में कोई बदलाव नहीं कर रही है लेकिन टैक्स को पुनर्जीवित करना, डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देना और उत्पादन के क्षेत्र को ले जाना, र्बन को-ऑपरेटिव बैंक, जिला सहकारी बैक और ग्रामीण बैंकों के सुचारू व्यवस्थापन का सारा काम कैसे होगा।
गृहमंत्री का कहना है कि मंत्रालय में सबसे पहले मोडल बायलॉज बनाए गए और उसे सभी राज्य सरकारों को भेजे जाएंगे। वहीं कई पत्रकार अटकलें लगा रहे है वहीं मॉडल बायलॉज राजनीति कि भेंट जाएगा। कई गैर भाजपा शासित राज्य बायलॉज स्वीकार नहीं करेंग। मैं कहना चाहता हूँ कि सम्पूर्ण भारत में मॉडल बायलॉज को स्वीकार किया जाएगा। जब आपकी नीयत ठीक है वहीं श्रम करने की वृद्धि हो तो नतीजे भी ठीक होंगे।







