बेहतरीन उत्पादन की वजह से मलेशिया में पाम ऑयल की कीमतों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट देखी गयी है वही कमजोर डॉलर वनस्पति तेल और शिकागो सोया ऑयल ने दबाव बढ़ाया है वही मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज पर जून डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल अनुबंध 63 रिंगिट या 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 4,107 रिंगिट या 931.29 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पर बंद हुआ। यह 30 सितम्बर के बाद से इसका निचला भाव बंद हुआ है।
निर्यात में हुआ इजाफा
स्थानीय और इंडोनेशिया दोनों में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए इसके बाद बिक्री का दबाव रहेगा. उन्होंने कहा कि निर्यात डेटा कीमत के लिए सहायक था। कार्गो सर्वेक्षक इंटरटेक टेस्टिंग सर्विसेज ने कहा कि 1 से 15 अप्रैल के लिए मलेशियाई पाम ऑयल उत्पादों के निर्यात में एक महीने पहले की तुलना में 17 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है। जबकि स्वतंत्र निरीक्षण कंपनी एमस्पेक एग्री मलेशिया ने अनुमान लगाया है कि निर्यात में 13.6 फीसदी की वृद्धि हुई है।
अभी होगी गिरावट
डालियान के सबसे सक्रिय सोया ऑयल कॉन्ट्रैक्ट में 0.23 फीसदी की गिरावट देखी गयी है जबकि पाम ऑयल न्ट्रैक्ट 0.39 फीसदी नीचे रहा. शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया तेल की कीमतों में 0.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है वही पाम ऑयल ऑयल कॉम्पटीटर खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव को ट्रैक करता है। यह ग्लोबल वनस्पति तेल बाजार में हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा करता है। इससे नीचे आने पर 4,026 रिंगिट तक की गिरावट हो सकती है।
मार्च में कम हुआ निर्यात
कार्गो सर्वेक्षक इंटरटेक टेस्टिंग सर्विसेज के आंकड़ों के अनुसार, 1-15 मार्च के दौरान मलेशिया का पाम ऑयल निर्यात कुल 381,790 टन था। जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 422,425 टन था। वही ऐसा प्रमुख बाजारों से कम खरीद के कारण हुआ। इस आंकड़े में सॉफ्ट ऑयल, नारियल तेल और यूज्ड कुकिंग ऑयल के शिपमेंट शामिल नहीं थे जिनकी मात्रा 1-5 फरवरी की अवधि से 10 फीसदी या 40,635 टन कम है।







