आधार में नाम बदलवाना है, तो इन जरुरी डॉक्यूमेंट्स की है जरुरत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज के समय हर एक इंसान को आधार कार्ड की जरूरत होती है इसमें कुछ लोग ऐसे है जिन्हें आधार में किसी न किसी सुधार की भी जरूरत होती है उन्हें कोई अपडेट की जरूरत होती है इससे उनकी परेशानी बढ़ा जाती है क्योकि अपडेट में कुछ वक्त लगता है और इसकी कागजी कार्यवाही भी पूरी करनी होती है। ऐसा ही एक काम नाम में सुधार करवाना है। अगर नाम में कोई गलती हो तो आधार से जुड़ा काम अटक जाएगा। ऐसे में आइए जान लेते है आधार में आप नाम बदलवा सकते है।
इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके साथ ही, आपको कुछ जरूरी कागजात भी जुटाने होंगे जिसकी सख्त जरूरत होगी। इन कागजों के बिना नाम में सुधार का काम नहीं हो पाएगा। वही अभी नाम सुधार का काम ऑनलाइन नहीं हो रहा है। आपको किसी आधार सेवा केंद्र से मदद लेनी होगी। तो आइए इससे जुड़ी बारीक जानकारी जान लेते हैं।

सुधार का फॉर्म कैसे भरे

आधार में नाम सुधार के लिए एक फॉर्म भरना होता है। यह फॉर्म आपको UIDAI की वेबसाइट पर मिलेगा। वही आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा, उसमें मांगी गई सारी जानकारी को भरना होगा। इसके बाद फॉर्म को किसी आधार सेवा केंद्र में जमा करना होगा। आप फॉर्म को डाउनलोड करने से बचना चाहते हैं तो आधार सेवा केंद्र से उसे ले सकते हैं और भर कर केंद्र में जमा कर सकते हैं।

जरुरी डॉक्यूमेंट्स

पासपोर्ट
पैन
वोटर आईडी
राशन कार्ड या पीडीएस कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
सरकार की ओर से जारी मैरिज सर्टिफिकेट जिस पर फोटो हो
पेंशनर कार्ड
डिसेबलिटी कार्ड
सीजीएचएस/ईसीएचएस/ईएसआईसी/मेडीक्लेम कार्ड जिसे राज्य सरकार या केंद्र सरकार या पीएसयू ने जारी कियो हो.

बिना प्रूफ के सुधार

आपको नाम सुधार के लिए किसी न किसी पहचान पत्र को देना जरूरी होगा। बिना पहचान पत्र के नाम सुधार संभव नहीं है। जब आप आधार सेवा केंद्र पर जाएं और नाम सुधार का फॉर्म लें, उससे पहले अपने पास प्रूफ के तौर पर पहचान पत्र की ओरिजिनल कॉपी जरूर साथ रखें। इसमें आप पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि हो सकता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib