डिजिटल कृषि लोन सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा, नाबार्ड ने एग्री-फिनटेक स्टार्टअप के साथ में किया समझौता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत में इस समय स्टार्टअप का दौर शुरू हो गया है। लोग अपनी नौकरियां छोड़ खुद का स्टार्टअप शुरू करते हुए दिख रहे है इसी दौर में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने अपने पहले एग्री-फिनटेक निवेश के रूप में 24×7 मनीवर्क्स कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में 10% इक्विटी की हिस्सेदारी जारी की है।

क्या है बूटस्ट्रैप्ड स्टार्टअप
24×7 मनीवर्क्स एक बूटस्ट्रैप्ड स्टार्टअप है, जिसका प्रमुख प्लेटफॉर्म ‘ईकिसानक्रेडिट’ (ईकेसीसी) पूरी तरह से डिजिटल ऋण प्रक्रिया प्रणाली है। यह सिस्टम आधार, ई-केवाईसी, भूमि रिकॉर्ड और बैंकों की कोर बैंकिंग प्रणालियों से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि ऋण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना देता है।

लोन सेवाएं मिलने की उम्मीद
पिछले कुछ सालो से नाबार्ड इस प्रणाली को लेकर के परीक्षण कर रहा है और इसे देशभर में भी लागू कर चुका है। इस साझेदारी से छोटे और सीमान्त किसानों को तेजी से, पारदर्शी और समावेशी ऋण सेवाएं मिलने की उम्मीद की जा रही है।

किसानों के लिए बेहतर होगी सेवा
नाबार्ड के चेयरमैन शाजी के. वी. ने कहा, “ईकेसीसी ने यह दिखाया है कि यह कृषि ऋण प्रणाली को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बना सकती है। यह साझेदारी सहकारी बैंकों और अन्य संस्थाओं को ग्रामीण भारत के किसानों की बेहतर सेवा करने में सक्षम बनाएगी। यह कदम सरकार के डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों को भी मजबूती प्रदान करता है। खासकर ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन के लक्ष्य की दिशा में मजबूती प्रदान करता है

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib