यूपी में 1 मई से शुरू होगा गन्ना किसानों के खेत का सर्वे, 3 दिन पहले किसानों के खाते में आएगा मैसेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गन्ना एवं चीनी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी है वही सर्वेक्षण कार्य 1 मई 2025 से शुरू की गयी है वही उन्होंने बताया कि गणना उत्पादन के सही आंकलन के लिए सर्वेक्षण कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिये गन्ना सूचना प्रणाली एवं स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट के तहत Hand Held Computer के माध्यम से जीपीएस सर्वे कराया जाएगा। वही गन्ना किसानों द्वारा बोये गन्ना क्षेत्रफल के संबंध में nquiry.caneup.in की वेबसाइट पर गन्ना कृषकों के घोषणा-पत्र उपलब्ध होंगे।

किसानों को देना होगा ऑनलाइन घोषणा-पत्र
उन्होंने बताया कि किसानों को अपना घोषणा-पत्र खुद ऑनलाइन भरना होगा, जिन किसानों के द्वारा ऑनलाइन घोषणा-पत्र उपलब्ध नहीं कराये जाएंगे, ऐसे गन्ना कृषकों का सट्टा आगामी पेराई सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा कभी भी बंद किया जा सकता है। गन्ना आयुक्त ने बताया कि सर्वे नीति में पारदर्शिता के दृष्टिगत सर्वे टीम के खेत पर पहुंचने की तारीख, सर्वे टीम के इंचार्ज के नाम व मोबाइल नंबर की सूचना संबंधित टीम द्वारा एसएमएस के माध्यम से 3 दिन पहले किसानों को प्रेषित कर दी जाएगी।

सर्किल इन्चार्ज की होगी नियुक्त
गन्ना सर्वेक्षण कार्य संयुक्त टीम के जरिए पूरा किया जाएगा, इस टीम में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल कार्मिक के साथ-साथ संबंधित सर्किल के किसान की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जिन परिषदों में गन्ना सर्वेक्षण हेतु बनाई गई अस्थायी सर्किलों के सापेक्ष राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होगी, केवल उन्हीं परिषदों में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों की कमी के कारण उत्तनी ही संख्या में समिति कर्मचारी लगाये जा सकेंगे, प्रत्येक सर्किल हेतु एक सर्किल इन्चार्ज नियुक्त किया जाएगा।

सर्वे आंकड़ों का डाटा होगा अपलोड
गन्ना सर्वेक्षण का कार्य 1 मई से शुरू होकर 30 जून 2025 तक पूरा किया जाएगा। वही सर्वेक्षण समाप्ति के पश्चात् कम्प्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर में गन्ना क्षेत्रफल का डिटेल तैयार करते हुए कम्प्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर के अंतिम पेज पर संबंधित चीनी मिल के सर्वे कर्मी, विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक,समिति कार्मिक, संबंधित ब्लाक इंचार्ज, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद सर्वे आंकड़ों को अन्तिम रूप दिया जाएगा।

1 मई से 30 जून 2025 तक चलेगा गन्ना सर्वेक्षण
उन्होंने बताया कि एक मई से 30 जून 2025 तक चलने वाले गन्ना सर्वेक्षण कार्य का समय-समय पर यथा निर्देश मुख्यालय एवं परिक्षेत्र के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। वही सर्वेक्षण कार्य के संबंध में समस्त परिक्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों एवं जिला गन्ना अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए है।

 

 

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib