शारदा नदी को चैनलाइज कर रही है यूपी सरकार, इन क्षेत्रों को मिलेगी बाढ़ और जल संकट से मुक्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में कहा की जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाकर ही हमने यूपी को माफिया, अराजकता, दंगा मुक्त किया है, देश में अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा किया है वही मुख्यमंत्री ने यहाँ विभिन्न योजनाओं के लाभर्थियों को लोन,सब्सिडी, आवास और ट्रैक्टर की चाबी भी दे दी है। वही मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को आधुनिक फ्रास्ट्रक्चर का प्रदेश बताते हुए कहा कि बाढ़ हो या बीमारी, नए भारत का नया यूपी इसके समाधान के लिए बखूबी आगे बढ़ा दिया है वही बढ़ नियंत्रण की सकारात्मक पहल के लिए बिजवा और पलिया ब्लॉक के किसानों ने मंच पर आकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। शारदा नदी के चैनलाइज होने से 400 गाँवो की लाखों की आबादी को बाढ़ से राहत दिलाया है।

बाढ़ से खेत और बस्ती का होगा बचाव

सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष पलिया और निघासन क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से जूझते हुए देखा था, तब मैंने कहा था कि चिंता न कीजिए, इसके स्थायी समाधान का रास्ता निकालेंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जलशक्ति विभाग बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए शारदा नदी को चैनलाइज करने जा रहा है। इससे किसान का खेत भी बचेगा और बाढ़ से भी निजात मिल जाएगा। वही सात कि‍लोमीटर लंबा चैनल बनाने का काम हो रहा है। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में आना था, लेकिन मैंने कहा कि पहले काम शुरू करो. अब यह कार्य तेजी से बढ़ रहा है।

जनता के टैक्स के पैसे का हो सदुपयोग: सीएम योगी

योगी ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का सदुपयोग होना चाहिए। इसके लिए पहले प्रस्ताव आया था कि 180 करोड़ से तटबंध बनाया जाए। इससे किसानों की जमीन भी जाती है। मैंने पूछा कि शारदा नदी में तीन-सवा तीन लाख क्यूसेक पानी आएगा तो मिट्टी का तटबंध कैसे इसे रोक पाएगा। यह समस्या का समाधान नहीं है, नदी को चैनलाइज कीजिये, ड्रेजर मंगाइये और नदी को एक साथ चलने का रास्ता दीजिये, तब बाढ़ की समस्या का समाधान होगा।

10 जून तक काम पूरा करने निर्देश

मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि 180 करोड़ का काम मात्र 22 करोड़ में हो सकता है तो इस कार्य को 10 जून तक पूरा किया जाना चाहिए। क्योकि मानसून तो पानी पलिया, निघासन या लखीमपुर खीरी की तरफ नहीं जाएगा, बल्कि सरयू नदी में मिलकर आगे बढ़ जाएगा। इसके अलावा चैनलाइज कर देंगे तो पानी ज्यादा फैलेगा नहीं अपने रस्ते होते आगे चला जाएगा जिससे किसान भी किसान भी सुरक्षित रहेगा और उसकी खेती, घर, फसल, पशुधन भी सुरक्षित रहेगा. बाढ़ से जन-धन की हानि नहीं होगी।

10 हजार हेक्टेयर भूमि बाढ़ से बचेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सुरक्षा, सेवा, स्वावलंबन व गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वही शारदा नदी जैसे ही चैनलाइज होगी तो 400 गांव, ढाई लाख आबादी, 10 हजार हेक्टेयर भूमि को बाढ़ से बचाव में मदद मिलेगी। यहां के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए सरकार की मदद की है।

सीएम के हाथों मिला सम्मान

सीएम योगी ने भोलेराम, बालचंद्र, पृथ्वी लाल को ट्रैक्टर और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सनेव, मीना देवी, नीतू, कुसुमा, रीमा को चाबी दी। वही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 358 समूहों को रिवाल्विंग फंड तथा 882 समूहों को सीआईएफ का डेमो चेक दिया गया। यह चेक सुनीता देवी, रेनु, अर्चना, शबाना, रंजू देवी ने प्राप्त किया। सीएम युवा उ‌द्यमी विकास अभियान के लाभार्थी अहिल्या राणा, वैशाली दिवाकर, हिमांशु जायसवाल, विनीत कुमार पटेल और रचित अग्रवाल को सीएम ने चेक प्रदान किया

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib