मध्य प्रदेश में गेहूं की एमएसपी पर सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है राज्य में 15 मार्च से गेंहू की खरीद शुरू हो चुकी है जो 5 मई तक होने वाली है वही सरकार ने ई-उपार्जन पोर्टल पर आज 30 अप्रैल तक ही स्लॉट बुकिंग की आखिरी तारीख तय कर दी है ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है वही असुविधा से बचने के लिए आज समय से पहले स्लॉट बुक खरीद केंद्र पर गेंहू बेचने का टाइम स्लॉट हासिल कर लें, ताकि बाद में एमएसपी पर उपज बेचने में परेशानी न हो। वही सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 5 मई तक खरीद का काम पूरा कर लें।
इस पोर्टल पर करें आवेदन
किसान भाई/बहन मध्य प्रदेश सरकार के खरीद पोर्टल https://mpeuparjan.mp.gov.in/ पर अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। वही सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश गेहूं के लिए देश का एकमात्र सबसे ज्यादा कीमत देने वाला राज्य बन गया है। यहां 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के अलावा किसानों को 175 रुपये प्रति क्विंटल यानी 2600 रुपये प्रति क्विंटल रूपये के हिसाब से है वही अन्य किसी राज्य में किसानों को गेहूं का इतना भाव नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गेहूं उत्पादन और उपार्जन के मामले में हम पंजाब और हरियाणा जैसे खाद्यान्न उत्पादक राज्यों से भी आगे हैं।
15.33 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के मुताबिक, 20 जनवरी से 9 अप्रैल तक सरकारी केंद्रों पर फसल बिक्री के लिए किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला था। इस दौरान राज्य के 15.33 लाख किसानों ने भी रजिट्रेशन किया है वही मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 3,528 उपार्जन यानी खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
खरीद केंद्रों पर की गईं ये व्यवस्थाएं
इन खरीद केंद्रों पर किसानों को गर्मी से बचाने के लिए उचित व्यवस्थाए की गयी है वही खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए टेंट, बैठने के लिए व्यवस्था, पानी, पंखे, तौल मशीन और कंप्यूटर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वही गेहूं की साफ-सफाई के लिए क्लीनिंग मशीन भी इस्तेमाल की जा रही हैं।
केंद्र ने गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाया
आपको बता दे, इन दिनों प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में गेंहू की बंफर आवक बनी हुई है वही किसान 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस की वजह सरकारी एजेंसियों को गेंहू बेचने में ज्यादा रूचि दिखा रही है वही केंद्र सरकार ने ज्यादातर पैदावार के चलते इस सीजन में मध्य आदेश में गेंहू खरीद लक्ष्य 1 मिलियन टन बढ़ाकर 7 मिलियन टन कर दिया है,जबकि देश का कुल गेंहू खरीद का टारगेट संशोधन के बाद 32.27 मिलियन टन हो गया है। वही अन्य राज्यों के खरीद कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।







