सेफेक्स केमिकल्स और जर्मन कंपनी बायर ने किया समझौता, छोटे और सीमान्त किसानों को मिलेगा लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जर्मन लाइफ साइंस कंपनी बायर और सेफेक्‍स केमिकल्‍स ने छोटे किसानों की मदद को लेकर के हाथ बढ़ाया है। दोनों कंपनियों ने एक कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन किया है, जिसके तहत वे छोटे किसानों को स्किल्‍ड बनाने और उनकी स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से लगत प्रभावी फसल सुरक्षा और पोषण प्रथाओं को अपनाने में उनकी मदद करेंगे। वही सेफेक्‍टस का यह कदम अपनी बेटर लाइफ फार्मिंग इनिशिएटिव के तहत उठाया गया है।

इन राज्यों से शुरू हुआ पहला चरण

सेफेक्‍स केमिकल्‍स ने बयान जारी कहा कि इनिशिएटिव का पहला चरण बिहार, उत्तर प्रदेश और उन क्षेत्रों में 400 बेटर लाइफ फार्मिंग केंद्रों पर केंद्रित होगा, जहां सीमांत किसानों की एक बड़ी आबादी वंचित है। इस सहयोग के माध्यम से, सेफेक्स अपने फसल सुरक्षा समाधान और टिकाऊ खेती के तरीकों को पेश करेगा, जिससे किसान अधिक स्मार्ट, संसाधन-कुशल तकनीकें अपना सकेंगे, जिससे प्रति यूनिट भूमि पर अधिक उत्पादकता और लाभप्रदता हासिल होगी।

क्‍या है बेटर लाइफ फार्मिंग इनि‍शिएटिव?

बेटर लाइफ फार्मिंग इनिशिवएटिव एक वैश्विक, बहु-हितधारक साझेदारी है, जिसका नेतृत्व बायर एजी ने अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी), नेटाफिम और यारा फर्टिलाइजर्स के सहयोग से किया है। इस पहल को छोटे किसानों की प्रमुख मूल्य श्रृंखला जरूरतों को संबोधित करने, उनकी कृषि क्षमता को अनलॉक करने और कृषि समुदायों में लाभप्रदता और लचीलापन बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सेफेक्स केमिकल्स के चेयरमैन ने कहि यह बात

सेफेक्स केमिकल्स के चेयरमैन एस.के. चौधरी ने कहा कि यह किसानों को सही उपकरण और ज्ञान प्रदान करने के हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। इसके साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान प्रदान करना है, जो न केवल पैदावार में सुधार करें बल्कि कृषि आय में भी वृद्धि करें और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें।

20 देशों में फैला है करोबार

सेफेक्स केमिकल्स एक नए जमाने का रासायनिक उद्यम है जो नवाचार, एकीकरण और पैमाने के माध्यम से कृषि और विशेष रसायनों को फिर से परिभाषित कर रहा है। वही पूरे भारत में किसानों को उच्च प्रदर्शन वाले फसल सुरक्षा उत्पादों के साथ सशक्त बनाने से लेकर उन्नत CDMO समाधानों के माध्यम से वैश्विक नवोन्मेषकों के साथ साझेदारी करने का फैसला किया है वही सेफेक्स संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में काम करता है। इसके साथ ही 20 से अधिक देशों में ऑपरेट करने और रणनीतिक अधिग्रहण, मजबूत शासन और निरंतर विकास के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, सेफेक्स भारत के अग्रणी एग्रोकेमिकल प्लेटफ़ॉर्म में से एक के रूप में विकसित हुआ है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib