वर्ल्ड ऑडियो विजुअल समिट में केवीके पटना को मिला प्रथम स्थान, यह बड़ी हस्तियां हुई शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रेडियो पर प्रसारित होने वाले कृषि कार्यक्रम लोगों के बीच में काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए है इसका एक सफल उदाहरण बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन है, जिसने आज विश्व स्तर पर अलग ही पहचान बना ली है वही बीएयू द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन, कृषि विज्ञान केंद्र बाढ़, पटना ने मुंबई में आयोजित वैश्विक सम्मेलन “वेव-2025” में सभी श्रेणियों में पहला स्थान मिला है वही इसमें उन्हें स्वर्ण पदक मिला है। वही एक से चार मई तक चलने वाले “वर्ल्ड ऑडियो विजुअल समिट” के उद्घाटन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामुदायिक रेडियो के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने विश्विधालय से संचालित इस रेडियो के बारे में जानकारी ली और प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में पूछा है।

IIMC को पछाड़ बीएयू बना नंबर वन

भारत सरकार के द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल समिट” मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया जा रहा है इस सम्मेलन में बीयू के एमएम ग्रीन को कृषि और ग्रामीण विकास आधारित कार्यक्रम’ श्रेणी में और केवीके बाढ़ को महिला और बाल विकास श्रेणी में फ़ाइनल स्थान मिला है। इस सम्मेलन में कुल 32 श्रेणियों में 700 से अधिक फाइनलिस्ट चयनित हुए थे। जिनमें रेडियो श्रेणी में केवीके बाढ़, पटना को गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया, जबकि जेएनयू स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) को सिल्वर अवॉर्ड मिला। इस आयोजन के लिए दुनिया में 100 से अधिक देशो के एक लाख से अधिक क्रिएटर्स ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को अपनी प्रविष्टियां भेजी गयी है।

वेव्स अवॉर्ड में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां

मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस वर्ल्ड ऑडियो विजुअल समिट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, टीवी टुडे के प्रमुख अरुण पुरी, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, आमिर खान, नागार्जुन सहित कई अन्य बड़ी हस्तियां शामिल रही। वहीं, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी ने केवीके बाढ़, पटना को यह अवॉर्ड प्रदान किया। वही बाढ़ केवीके रेडियो प्रभारी संगीता कुमारी ने पुरस्कार लिया।

बीएयू में खुशी की लहर

केवीके को अवार्ड मिलने के बाद में बिहार कृषि विश्वविद्यालय में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है यह सुचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पुरस्कार मिलने पर रेडियो स्टेशन की टीम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। वही बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा, “मुंबई में चल रहे इस वैश्विक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन को गोल्ड अवॉर्ड मिलना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। यहाँ 100 से अधिक देशी के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला और हमने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपना परचम लहराया है। यह अवॉर्ड केवीके बाढ़ को महिला और बाल विकास पर आधारित अपनी अपनी क्यारी, अपनी थाली” के लिए प्रदान किया गया.इस कार्यक्रम के निर्माण में एफएम ग्रीन ने विशेष सहयोग दिया।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib