‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत लगभग 75 लाख महिलाओं को रोजगार देंगे पीएम मोदी, खाते में आएँगे 10 हजार रूपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए गठबंधन ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ”मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’’ का शुभारम्भ करने जा रहे है इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10 हजार रूपये की पहली क़िस्त ट्रांसफर की है इस योजना के तहत लगभग 7,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के खाते में डाली जाएगी।

इसके बाद मिलेंगे 2 लाख रुपये

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है इस योजना से प्रत्येक महिला को एक वित्तीय सहायता मिलती है जिससे वह कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई और अन्य लघु उद्यमों में अपना काम शुरू कर सकती है इस योजना के तहत 10 हजार की क़िस्त के बाद में महिलाओं को उनके व्यवसाय के लिए लगभग 2 लाख रूपये तक की राशि दी जाती है जिससे उनको वित्तीय लाभ मिल पाता है इस योजना का क्रियान्वयन जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है, जो महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे।

चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए मददगार साबित होगी ये योजना

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस योजना को बिहार चुनाव के मद्देनजर गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है। वही सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन इस योजना के माध्यम से महिला वोटरों को अपने पक्ष में लाने की जुगत में है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से महिला सशक्तिकरण को अपनी राजनीति का आधार बनाते रहे हैं, और यह बड़ी राशि का सीधा ट्रांसफर चुनावी माहौल में एक मजबूत संदेश देगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib