ओडिशा सरकार की तरफ से सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को वित्तीय राहत प्रदान के उद्देश्य से एक बड़ी घोषणा की है ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दीपवाली के अवसर पर PSU के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 % तक की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही ओडिशा के पीएसयू कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा, इसके साथ ही जनवरी 2025 को प्रभावी होगा इसके साथ ही राज्य के इस फैसले से लगभग 8.5 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा, जिनमें पीएसयू में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं।
अक्टूबर 2024 में 3 प्रतिशत बढ़ाया गया था महंगाई भत्ता
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ा हुआ डीए सैलरी के साथ कैश में वितरित किया जाना है, जिससे ये सुनिश्चित होगा कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया भी प्राप्त हो जाए। इससे पहले, ओडिशा सरकार ने अक्टूबर 2024 में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसके बाद डीए 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था। डीए में इस ताजा बढ़ोतरी के साथ, राज्य सरकार का लक्ष्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करना और अपने कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बढ़ाना है।
पेंशनर्स को मिलेगी राहत
राज्य सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में भी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य सरकार के इस कदम का विभिन्न कर्मचारी संघों ने स्वागत किया है और कई लोगों ने इसे सरकारी सेवा और पेंशन पर निर्भर हजारों परिवारों की वित्तीय सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। बता दे, आमतौर पर केंद्र और राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों के लिए जरूरत के हिसाब से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती हैं। किसी भी कर्मचारी को उसकी बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है।







