ज्यादातर लोग अपने पैसों को सही जगह लगाने के लिए काफी ज्यादा चिंतित रहते है ऐसे में कन्फ्यूजन होना आम वजह है कि किस स्कीम में और कैसे पैसा लगाया जाए जिससे सुरक्षित पैसा मिल सके। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम के बारे में बता रहे है ये स्कीम्स आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इन स्कीम्स में न सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि आपको गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग इन स्कीम में इन्वेस्ट कर रहे है।
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र (केवीपी)’ एक सर्टिफिकेट स्कीम है जिसे भारत सरकार ने 1 अप्रैल 1988 में शुरू किया था। इस स्कीम में आपका निवेश लगभग 9 साल 7 महीने में दोगुना हो सकता है। ये सर्टिफिकेट एक वयस्क द्वारा अपने लिए, किसी नाबालिग की ओर से या किसी नाबालिग के लिए खरीदे जा सकते हैं। इसे दो वयस्कों द्वारा संयुक्त रूप से भी खरीदा जा सकता है।
इस योजना में आपको निवेश पर 7.5% वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। वही निवेशित राशि 115 महीनों (9 वर्ष और 7 महीने) में दोगुनी हो सकती है। इसमें कोई अधिकतम जमा सीमा नहीं है। डाकघरों और अधिकृत बैंकों में खाते खोले जा सकते हैं। KVP को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को और एक डाकघर से दूसरे डाकघर में स्थानांतरित किया जा सकता है। KVP को निवेश की तिथि से ढाई वर्ष बाद निर्दिष्ट दरों पर भुनाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खासकर लड़कियों के भविष्य के लिए बनाई गई है। इस योजना में 8.2% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें भी ब्याज सालाना जोड़कर मिलता है। यह योजना माता-पिता के लिए लंबे समय तक फायदे वाली है। इसमें न्यूनतम 250 रुपये से खाता खोला जा सकता है और सालाना अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
भारत सरकार की एक लम्बे समय अवधि के लिए निवेश की स्कीम है। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इस स्कीम पर 7.1% वार्षिक ब्याज मिलता है। इसमें आप सालाना अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ खाते को लेकर आपको एक बात का खास ध्यान रखनी होगी, अगर आप एक साल में कम से कम 500 रुपये भी जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, इसे जुर्माना देकर दोबारा एक्टिव कराया जा सकता है। पीपीएफ खाते के साथ आपको लोन की भी सुविधा मिलती है।
राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता
यह योजना मध्यम वर्ग के निवेशकों को अपने भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए मदद करती है यह खाता एक वयस्क व्यक्ति खोल सकता है इसमें आपको 6.7 फीसदी का निश्चित रिटर्न मिलता है। इसमें आप कम से 100 रुपये प्रति माह से निवेश करना शुरू कर सकते हैं।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र भारत सरकार की एक बचत योजना है जो डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध कराई गयी है इसमें भारत के नागरिको को छोटी बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह योजना 5 साल की लॉक इन अवधि के साथ में शुरू की जाती है और अर्जित ब्याज पर धारा 80C के तहत कर छूट मिलती है।







