Priyanka Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का जवाब कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी से देगी। प्रियंका गांधी का हिमाचल दौरा तय हो गया है। प्रदेश कांग्रेस 10 अक्टूबर को उनकी अगुवाई में बड़ी रैली करने जा रही है। सोलन की इस रैली में भीड़ शिमला और सिरमौर से भी पहुंचेगी। इससे पहले प्रियंका गांधी का 29 सितंबर को सुजानपुर का दौरा तय हुआ था। लेकिन इस रैली में प्रियंका गांधी पहुंच नहीं पाई थी।

इसके बाद प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर पालमपुर में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। लेकिन यहां भी मैदान न हो पाने की वजह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दौरा बदल दिया।
अब यह दौरा सोलन में होगा। इस दौरे के साथ ही कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के टलने के भी आसार बन गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 7 अक्टूबर को होने वाली थी। लेकिन अब यह बैठक आगे खिसक गई है।

10 अक्टूबर को संभावना थी कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी हो सकती थी। लेकिन प्रियंका गांधी के दौरे की वजह से प्रदेश के तीनों बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबको मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही हिमाचल से जुड़े अन्य नेताओं की हाजिरी भी इस रैली में लगने वाली है।

ऐसे में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकटलने की पूरी संभावना है और कांग्रेस की टिकटों पर फैसला 15 अक्टूबर तक आने की संभावना बन रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं की रैली का आयोजन करेंगी।
प्रियंका गांधी की रैली सोलन में तय हुई है। यहां शिमला, सोलन, सिरमौर, और इंदौर तीनों जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे।

16 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.