Team India: T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया भारत में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ में प्रैक्टिस मैच करती हुई नजर आई। सोमवार को दोनों टीमों के बीच पहला अभ्यास मैच खेला गया। इस मैच में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला पिछले कुछ समय से लगातार ऑफ कॉन्बिनेशन करने वाली टीम ने इस मैच में भी एक नई जोड़ी को मौका दिया हैं।

Team India: इस खिलाड़ी को किया शामिल
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत उतरेंगे। हालांकि यह ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रही। कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Team India: इस वजह से नहीं खेल पाए केएल राहुल
पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली को आराम दिया गया है। यह दोनों ही खिलाड़ी दूसरे अभ्यास मैच में खेलते नजर आएंगे। केएल राहुल को इस मैच में आराम देने की वजह ऋषभ पंत की ओपनिंग है। ऋषभ पंत इससे पहले भी कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत कर चुके हैं।

Team India: हाल ही में बल्ले से मचाया धमाल
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए थी। इन दोनों ही सीरीज में केएल राहुल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। केएल राहुल T20 वर्ल्ड कप में भी बतौर ओपनर टीम की पसंद बन चुके हैं। केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 66 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.57 की औसत से 2137 रन बनाए हैं।








30 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
optimise your day-by-day health is well-heeled with plant-based backing. Integrating https://www.cornbreadhemp.com/collections/thc-drinks into your day by day modus operandi help preserve equilibrize crosswise your dead body. By supporting your national arrangement, versatile CBD oil color, CBD capsules, and CBD gummies build up resilience against day-by-day tension. Whether you need daytime CBD nidus or even CBD relaxation, constitutional CBD is the ultimate lifestyle instrument. Explore our CBD frequent online, bargain effective CBD, and charter your wellness to the next storey with instinctive CBD!