Indian Railway Recruitment 2022: बिना परीक्षा दिए पा सकते है रेलवे में नौकरी, करना होगा सिर्फ यह काम….

Indian Railway Recruitment 2022

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Indian Railway Recruitment 2022: हर एक युवा का सपना सरकारी नौकरी पाना होता है जिसके लिए वह रात दिन जी तोड़ मेहनत करता है और कई परीक्षाएं देता है और उसे सफलता मिलने में बहुत समय लग जाता है क्योंकि बहुत से युवा हर एक परीक्षा के लिए आवेदन भरते हैं और हर परीक्षा के लिए लाखों आवेदन आते हैं और पद सिर्फ हजारों में होते हैं कई बार तो यह पद हजार पदों से भी नीचे होते हैं इसलिए युवा को सफलता मिलने में बहुत ही समय लग जाता है लेकिन अब दक्षिणी पूर्वी रेलवे युवाओं को बिना परीक्षा दिए ही सरकारी नौकरी पाने का अवसर दे रहा है आइए जानते हैं कैसे इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने के लिए रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट ser.indianrailways.gov.in पर जा सकते हैं।

Indian Railway Recruitment 2022

दक्षिणी पूर्वी रेलवे के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वह है इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन की यह प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सभी पद स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाले गए हैं जिन युवाओं के पास स्पोर्ट्स कोटे का सर्टिफिकेट है वही इन पदों के लिए आवेदन करें और इस प्रक्रिया के तहत कुल 21 पदों के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं पदों की संख्या बहुत ही कम है।

Indian Railway Recruitment 2022: आवेदन फॉर्म भरने का समय

इंडियन रेलवे के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार है वह 15 अक्टूबर से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं वही महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर तय की गई है 14 नवंबर से पहले या 14 नवंबर तक जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Railway Recruitment 2022

Indian Railway Recruitment 2022: पदों की संख्या और पदों का विवरण

भारतीय रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन में साफ तौर से बताया गया है कि कुल 21 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं उन 21 पदों में से ग्रुप सी लेवल 4/लेवल 5: 5 पद और ग्रुप सी लेवल 2/लेवल 3: 16 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं इस तरह कुल मिलाकर इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 21 पदों के लिए भारतीय रेलवे ने युवाओं से आवेदन मांगे हैं.

Indian Railway Recruitment 2022: योग्यता मानदंड और आयु सीमा

भारतीय रेलवे ने जारी किए गए नोटिफिकेशन में इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के मापदंड कुछ इस प्रकार तय किए हैं

(ए) ग्रुप सी लेवल 4/लेवल 5 पदों के लिए आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री होना आवश्यक है वही इसके समकक्ष कोई भी योग्यता होनी आवश्यक है.

Indian Railway Recruitment 2022

(ब)। ग्रुप सी लेवल 2/लेवल 3 पदों के लिए आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर इसके समकक्ष कोई भी योग्यता होनी चाहिए.

वही उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात की जाए तो नोटिफिकेशन में साफ तौर पर बताया गया है कि उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Indian Railway Recruitment 2022: परीक्षा शुल्क और चयन प्रक्रिया

भारतीय रेलवे ने यू आर प्लेस ओबीसी वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क ₹500 तय किया है वही एससी एस टी वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क ₹250 तय किया गया है.

चयन प्रक्रिया के संबंध में भारतीय रेलवे ने बताया है कि आवेदन कर्ताओं का चयन एक विधिवत गठित भर्ती समिति द्वारा आवेदन कर्ताओं के प्रमाण पत्रों व डाक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा उसके बाद खेल ट्रेल्स में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

243 Responses

  1. Supporting your body with regular hydration improves circulation and complements the benefits of viagra. Best time to save? Right now with SAFE15.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *