Kartik Purnima : इस तरह करें कार्तिक पूर्णिमा के दिन उपाय, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Kartik Purnima

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Kartik Purnima : हमारे हिंदू धर्म और ज्ञानी ज्योतिषियों के अनुसार हर बार आने वाली पूर्णिमा का एक अलग ही महत्व होता है। लेकिन देखा जाए तो कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा का एक अलग ही महत्व बताया जा रहा है। देखा जाए तो कार्तिक महीने को बाकी सभी महीनों से उत्तम दर्जा दिया जाता है।

हमारी प्राचीन पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक महीने में विष्णु भगवान ने मत्स्य अवतार लिया था। इस साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा 8 नवंबर को आने वाली है, जिस दिन चंद्र ग्रहण है। हमारे ज्योतिष ज्ञानियों का ऐसा कहना है कि कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन स्नान दान करने से अच्छा फल मिलता है। सिख धर्म के अनुसार कार्तिक महीने की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है।

Kartik Purnima

इस महीने की पूर्णिमा को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष कार्य करने से लक्ष्मी माता जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं। लक्ष्मी माता प्रसन्न होने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। यहां तक कि ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर विशेष रूप से पूजा करने से घर में धन की वृद्धि होगी और आर्थिक नुकसान से भी बचा जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह के उपाय करने चाहिए?

Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना नदी के कुंड में स्नान करना चाहिए। क्योंकि इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। यहां तक कि ऐसा भी कहा जाता है कि पवित्र नदी में स्नान करने से रोग मुक्ति हो जाती है।

हमारे ज्योतिष ज्ञानियों का ऐसा कहना है कि कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन दरवाजे पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए, जिससे लक्ष्मी माता घर में निवास करती है। आम के पत्तों का तोरण बनाकर दरवाजे पर लगाना चाहिए।

Kartik Purnima

हो सके तो कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन किसी भी नदी के घाट पर दीप दान करना चाहिए। कहा जाता है कि घाट पर दीपदान करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। और तो और घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है।

हो सके तो कार्तिक महीने के वक्त तुलसी के पास दीप दान करना चाहिए और तुलसी की जड़ की मिट्टी का टीका लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य संपूर्ण हो जाते हैं।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

39 Responses

  1. Pingback: ผ้าวน
  2. Pingback: cb tokens
  3. Pingback: Go to instructions
  4. Pingback: pin up apk
  5. Pingback: Lucky Panda
  6. Pingback: ปลูกผม
  7. Pingback: vps forex
  8. Pingback: Las Vegas SEO
  9. Pingback: Pin-Up login

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *