Rohit Thakur : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में यह जिम्मा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोहित ठाकुर को सौंपा गया है. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सामने हिमाचल प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढाने का काम है. साथ ही उन पर शिक्षा विभाग से ट्रांसफर विभाग का ठप्पा हटाने की भी बड़ी चुनौती रहने वाली है.

मुख्य हाइलाइट्स –
-रोहित ठाकुर ने कहा की हर वादे को पूरा किया जायेगा.
-शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने क्षेत्र की जनता पर विश्वास भी जताया हैं.
-वो जनता के साथ जुड़े हुए हैं और जनहित के लिए काम कर रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि सब पहलुओं पर विचार कर हिमाचल प्रदेश सरकार ट्रांसफर पॉलिसी के बारे में विचार करेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है,उसे वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे. रोहित ठाकुर ने कहा कि विभाग के साथ इतने अधिक कर्मचारी जुड़े होने की स्थिति में ट्रांसफर का काम होना भी स्वाभाविक है. पूर्व बीजेपी सरकार ने भी शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी लाने की बात कही थी, लेकिन सरकारी से पूरा नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि सरकार हर अहम पहलू पर विचार करने के बाद ट्रांसफर पॉलिसी ला सकती है.
इस लिंक को भी क्लिक करे-https://hindi.krishijagran.com/








27 Responses