Himachal News:सरकारी जमीन की अवैध कटिंग रोकी जाए

मंडी सुंदरनगर मार्ग पर मंडी से दो किलोमीटर की दूरी पर ब्राधीवीर में सरकारी जमीन पर की जा रही कटिंग को लेकर एक छात्रा ने जिला प्रशासन से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। छात्रा ने इस बारे में उपमंडलाधिकारी ,एसडीएम, मंडी सदर को लिखे पत्र में कहा है कि वह उनका ध्यान सरकारी जमीन के अवैध कटान की ओर दिलाना चाह रही है। जिला मुख्यालय व जिले के सभी बड़े अधिकारियों के कार्यालयों से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर सुंदरनगर मार्ग पर ब्राधीवीर मंदिर के समीप यह कटान हो रहा है। यह एक पहाड़ी है जिसमें कटान करना बरसात के दिनों में कोई बड़ा खतरा पैदा करने जैसा है। अपने पत्र में उसने कहा है कि इस कटिंग के काम की जांच की जानी चाहिए कि इसकी आज्ञा किसने दी है। यह क्षेत्र नगर निगम में भी आता है और जमीन भी यहां पर सरकारी है। फिर भी कटिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है जो पर्यावरण व नियमों के खिलाफ है। इस काम को तुरंत प्रभाव से बंद करवाकर इसकी जांच करवाने की मांग इस छात्रा ने अपने पत्र में की है। पत्र की प्रतियां उपायुक्त मंडी, तहसीलदार सदर व नगर निगम के आयुक्त को भेजी हैं तथा मीडिया को भी इसकी प्रति जारी की गई है। इसमें इसने यह भी कहा है कि सभी जिला के संबंध अधिकारियों को इससे अवगत करवाए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।ऐसे में इस मामले को मीडिया के माध्यम से प्रशासन व सरकार के संज्ञान में लाया जाए ताकि जहां सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बच सके वहीं पर्यावरण व अवैज्ञानिक खनन पर भी रोक लग सके।








29 Responses
instrumental background jazz music
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.