बिलासपुर श्री नैना देवी में माता रानी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में माता रानी की जयंती आज बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है माता के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों गुबारों से सजाया गया है जहां पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब मंदिर में उमड़ा है वहीं पर समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा विवाह शादियों की तरह स्टाल लगाकर भिन्न प्रकार के व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे जा रहे हैं श्री नैना देवी माता की जयंती के उपलक्ष्य पर जहां पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के बाहर केक भी काटे गए वहीं पर बार बार दिन ये आए हैप्पी बर्थडे मां नैना देवी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहाढोलक और बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने खूब भांगड़ा भी डालापंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और बाहर प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की जयंती के उपलक्ष्य पर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और ऊंचे जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजन मन होता रहा मंदिर प्रशासन जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।








40 Responses
ขอบคุณสำหรับข้อมูลดีๆ เกี่ยวกับพวงหรีด
Feel free to visit my homepage :: ร้านพวงหรีดวัดธาตุทอง