26 जनवरी से यूथ कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा करेगी शुरू

कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरी से प्रत्येक विधानसभा में “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा है इसी संदर्भ में यूथ कांग्रेस के जिला प्रवक्ता डिंपल शर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस और NSUI के युवा इस यात्रा में भाग लेंगे जिसके लिए युवा कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर पर कमेटियों के सहयोग से घर – घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और केन्द्र सरकार ने जो पिछले 8 सालों में पूरे देश में जो डर और नफर का माहौल बना रखा है, और लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर आम जनता को जागरूक किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका अदा करेगा डिम्पल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ऐतिहासिक यात्रा लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है. भारत विविधता में एकता का देश है. उसी एकता को बनाए रखने के लिए आज देश में ऐसी यात्रा निकालने की आवश्यकता पड़ रही है।








19 Responses