Shimla:शिमला में गोली लगने से व्यक्ति की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Shimla:शिमला में गोली लगने से व्यक्ति की मौत

शिमला में गोली लगने से व्यक्ति की मौत राजधानी शिमला के ढली थाने तहत एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया हैं।हालांकि मौत का प्राथमिक कारण खुद से गोली चलना माना जा रहा हैं। इसके बावजूद भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। इस संबंध में पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं।बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ थैला के जंगल में शिकार करने गया था। पुलिस को गवाह की ओर से दिए गए बयान से पता लगा है कि उक्त व्यक्ति ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इससे अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ढली के साथ लगते थैला के जंगल में शिकार करने के लिए आए थे। राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीती शुक्रवार देर शाम को कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए थाैला आए।उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी और फिर देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से उसकी छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी, ऐसे में उससे अचानक खुद से ही गोली चल गई।मृतक का नाम केवल राम पुत्र कांशीराम गांव अन्नु पोस्ट ऑफिस कथोग तहसील ठियोग हैं। पुलिस ने ढली थाना में FIR दर्ज की हैं। जिसमें IPC की धारा 336,304 ए, 201,34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ढली इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib