SPU Mandi:नेताजी के जीवन से प्रेरणा लें युवा- आचार्य देव दत्त शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नेताजी के जीवन से प्रेरणा लें युवा- आचार्य देव दत्त शर्मा

इतिहास विभाग सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी व ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी के संयुक्त तत्वावधान से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित पराक्रम दिवस पर राष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में आचार्य देव दत्त शर्मा कुलपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ चेतराम गर्ग निदेशक इतिहास शोध संस्थान नेरी ने की। डॉ ओमजी उपाध्याय निदेशक भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार शर्मा संयोजक इतिहास विभाग सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम सभी का परिचय करवाया व स्वागत किया।उन्होंने पराक्रम दिवस पर आयोजित संगोष्ठी की विषयवस्तु प्रस्तुत की।मुख्य वक्ता डॉ ओमजी उपाध्याय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवनपर्यंत राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिये समर्पण भाव से किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास के पन्नों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चिंतन,नीति व राष्ट्र के लिए समर्पण भाव अद्वितीय है,जो भारतीय युवाओं को अखंड ऊर्जा प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि नेताजी ने एक निश्चय लक्ष्य के निमित्त अपने त्याग और बलिदान द्वारा इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। मुख्य अतिथि आचार्य देव दत्त शर्मा ने कहा कि हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।नेताजी विचार, अभिव्यक्ति व व्यवहार में हमें राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम में एक अद्वितीय व्यक्तित्व के रूप में सक्रिय दिखाई देते हैं।वे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सबसे सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ चेतराम गर्ग ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रारंभ से ही उनकी जीवन की गहराइयों के प्रति जिज्ञासा,तरुणयुवा के सपने,राष्ट्रप्रेम,त्याग व नव निर्माण के सपने स्पष्ट दिखाई देते हैं।आजादी के अमृत महोत्सव काल में आज समाज और राष्ट्र को लेकर उनके विचार पूरी तरह प्रासंगिक दिखाई देते हैं। कार्यक्रम में चूरु राजस्थान से डॉ सुरेंद्र डी. सोनी,हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से डॉ विवेक शर्मा,सरदार पटेल विश्वविद्यालय से प्रोफेसर राजेश शर्मा अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद,डॉ अक्षय कुमार सह अधिष्ठाता शोध,डॉ ममता शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण महिला,डॉ जगदीप वर्मा संयोजक वनस्पति विज्ञान विभाग,इतिहास विभाग से सहायक आचार्य डॉ रामपाल,राजेश शर्मा,विकेश कुमार व दीपक कुमार मैनेजमेंट विभाग से सिवान बीवी,राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से संजय कुमार सहित इतिहास विभाग सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से स्नातकोत्तर विद्यार्थी दीपाली,नीतिका,रोहित,सिमरन,चिंता देवी,प्रीति,सोनी,अनु व रमना सहित 45 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib