शिमला में तेज रफ्तार से गाड़ी गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं सोमवार को शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर एक गाड़ी खाई में जा गिरी. इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी महिंद्रा मैक्स 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई. सड़क दुर्घटना शोघी-मैहली बाईपास पर बनोग गांव के पास हुई.शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना बालूगंज में सोमवार देर रात एक गाड़ी गिरने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो लोगों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया. फिलहाल चार लोगों में से एक व्यक्ति इस सड़क हादसे में बच सका है. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है सुनील नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिमला सड़क हादसे में जान गवाने वाले लोग पंजाब के नंगल के रहने वाले थे. यह सभी आपस में रिश्तेदार थे. मृतकों की पहचान कृष्ण पुत्र चंदिया नंगल पंजाब, अमर पुत्र जैल सिंह नंगल पंजाब और राजवीर पुत्र एतवारी, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है. घायल की पहचान लखन पुत्र बालक राम के रूप में हुई है, जो नंगल का रहने वाला है. घायल लखन ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी लोग कबाड़ का काम करते थे. सोमवार को जब भी सोलन की तरफ जा रहे थे, तो उनकी खाई गाड़ी खाई में गिर गई जिसकी वजह से हादसा पेश आया।








31 Responses
contend with log Z’s? discipline KO’d our bounty thc drink for sale intentional specifically to mark insomnia with instinctive CBD for kip. By poise your sleep motorbike, high-potency CBD oil colour and CBD gummies help you fall gone faster and last out gone farsighted. tell adios to convulse and wrench with clean CBD sleep free fall. Our organic fertilizer CBD instill are free from toxins, pull in CBD the safe quality for night concern. kick upstairs your kip prize with top-rated CBD, grease one’s palms constitutional CBD nowadays, and heat up amply invigorated!