हमीरपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस में सीपीएस संजय अवस्थी ने फहराया झंडा हमीरपुर मेडिकल कालेज को जल्द मिलेगा रोबोटिक सर्जरी यूनिट

जिला हमीरपुर के बाल स्कूल में शर्मा गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस समारोह में प्रदेश सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की ।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छोटा जिला होने के बाबजूद हमीरपुर जिला सड़क शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से देश भर में अग्रणी है । उन्होंने कहा कि सैन्य बहुल्य क्षेत्र होने से वीरभूमि भी कहा जाता है । उन्होंने कहा कि इस जिला के वीर सपूतों ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है । उन्होंने कहा कि इस जिला में 30 हजार भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां हैं जिन्हे सरकार की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं। संजय अवस्थी ने कहा कि इस जिला के 166 वीर योद्धाओं को सैन्य वीरता पुरस्कारों से नवाजा गया है ।मीडिया से बात करते हुए संजय अवस्थी ने कहा कि हमीरपुर जिला के मेडिकल कालेज अस्पताल को शीघ्र ही रोबोटोटिक ऑपरेशनल यूनिट उपलब्ध होगी । उन्होंने कहा कि यह सुविधा प्रदेश के 3 अस्पतालों आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कालेज और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को प्रदान की जा रही है। संजय अवस्थी ने कहा कि अस्पतालों के डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों और अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि उनके संबंधित विभागों की कार्यक्षमता को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कालेज भवन का निर्माण अंतिम चरण में है ,यह शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जायेगा ।








21 Responses
bossa music