नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन

नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन वेबिनार के माध्यम से सुबह 10.30 बजे से शुरू हुआ जिसमें जिला कांगड़ा और चंबा के लगभग 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्री नवीन तंवर IAS, उपमंडलाधिकारी कांगड़ा इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। युवा संसद के मुख्य उद्देश्य जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसदों में विचार-विमर्श के माध्यम से 18-25 वर्ष की आयु के युवाओं की आवाज सुनना, युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, उनकी राय बनाना और इसे स्पष्ट तरीके से व्यक्त करना, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना और बढ़ाना, उनमें दूसरों के विचारों के प्रति सम्मान और सहनशीलता विकसित करना, उनमें यह समझ विकसित करना कि किसी भी चर्चा को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नियमों का सम्मान आवश्यक है।इसमें भाग लेने वाले युवाओं की आयु 24 जनवरी, 2023 को 18 से 25 वर्ष के बीच रही। प्रत्येक जिला युवा संसद (DYP) से दो (2) विजेता राज्य स्तर पर शिमला में भाग लेंगे तत्पश्चात राज्य स्तर पर प्रथम विजेता राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेगा। सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को योग्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। युवा संसद में सम्मानित जूरी सदस्य: डॉ राकेश शर्मा, सहायक प्रोफेसर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, डॉ. संजय बीएमओ त्यारा, सुश्री सीमा प्रिंसिपल गवर्नमेंट सीनियर सेक स्कूल न्यू कांगड़ा, प्रोफेसर राजीव ठाकुर एनसीसी कमांडेंट एवं सहायक प्रोफेसरहशक राजकीय महाविद्यालय ढलियारा एवं श्री चमन सहा. प्रो. केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से रहे जिन्होने विजेताओं को निकालने में अहम भूमिका अदा की। प्रत्येक प्रतिभागी को दिए गए 03 मुख्य विषय स्वास्थ्य, भलाई और खेल: एजेंडा फॉर यूथ, कौशल विकास – युवाओं को सशक्त बनाने की चाबियों में से एक, सोशल मीडिया- यूथ पर्सपेक्टिव पर बोलने के लिए चार (4) मिनट का समय दिया गया था। युवा संसद में जिला कांगड़ा से रीतिका चंबियाल एवं आर्यन कटोच एवं जिला चंबा से मंदिरा एवं सुप्रिया क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे जो कि अब कांगड़ा एवं चंबा जिलों का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।








29 Responses