Himachal:शिक्षा व्यवस्था में बडे़ सुधार की आवश्यकता, शिक्षा से आत्मनिर्भर बनें युवा,इस दिशा में काम कर रही सरकार, नगर निगम पालमपुर की वित्तीय अनियमिताओं की होगी जांच,जल्द करवाए जाएंगे नगर निगम शिमला के चुनाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिक्षा व्यवस्था में बडे़ सुधार की आवश्यकता, शिक्षा से आत्मनिर्भर बनें युवा,इस दिशा में काम कर रही सरकार, नगर निगम पालमपुर की वित्तीय अनियमिताओं की होगी जांच,जल्द करवाए जाएंगे नगर निगम शिमला के चुनाव

हिमाचल प्रदेश में बच्चों को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने वाली शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग में व्यवस्था में कई सुधार करने की आवश्कता है। अगले सप्ताह शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग भी रखी गई है जिसमें शिक्षा में गुणात्मक सुधार, खाली पड़े पदों को भरने सहित अन्य मसलों पर रूपरेखा बनेगी। सीपीएस शिक्षा और शहरी विकास आशीष बुटेल ने शिमला में कहा कि स्कूलों में बच्चों को स्किल डेवलपमेंट सहित तकनीकी शिक्षा दी जाएगी।सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि शिक्षा विभाग और अन्य विभागों में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर सरकार वचनबद्ध है। एनटीटी भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी तेजी लाई जाएगी। जबकि JOA IT भर्तियों का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और 16 फ़रवरी को उसमें सुनवाई होनी है वहीं आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम पालमपुर में कुछ वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने का मामला सामने आया है जिसको लेकर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कुछ अनियमितताएं हुई है जिसको लेकर जांच की जाएगी। वही नगर निगम बने हुए अभी 2 वर्ष ही हुए हैं ऐसे में कई सुधारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है जिन्हे सरकार भविष्य में करेगी। वही सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव भी सरकार शीघ्र करवाइए।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib