Himachal:जयराम ठाकुर: हिमकेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रही कांग्रेस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal:जयराम ठाकुर: हिमकेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रही कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भी आक्रामक नजर आए। उन्होंने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ जनता को लामबंद करने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस सरकार हिमकेयर योजना को भी बंद करने की तैयारी कर रही है। जबकि, आयुष्मान भारत जैसी सर्वश्रेष्ठ योजना को भी ठप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है। 2007 से 2012 के बीच भाजपा सरकार ने 6,700 करोड़ का लोन लिया था। 2012 से 2017 तक कांग्रेस सरकार ने 13,000 करोड़ का लोन लिया। अब कांग्रेस के सत्तासीन होने पर 15 दिन के भीतर इन्होंने 1,000 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। इसके उपरांत जनवरी में 1,500 करोड़ रुपये का लोन लिया। अब फरवरी में भी यह सरकार 1,500 करोड़ का लोन लेने जा रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस सरकार की लोन की गति काफी तेज है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद संस्थानों को बंद करने की निरंतर प्रक्रिया चल रही है। अब तक हिमाचल प्रदेश में 620 से अधिक कार्यालय बंद हो चुके हैं। यह कार्यालय जनता की मांग पर खुले थे। अब भाजपा जनता के सहयोग से इन कार्यालयों को वापस खुलवाने जा रही है। भाजपा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस के इस तुगलकी फरमान का विरोध करेगी।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

37 Responses

  1. Pingback: lucabet88
  2. Pingback: 12bet
  3. Pingback: harry42
  4. Pingback: Hosting
  5. Pingback: Linda
  6. Pingback: altogel
  7. Pingback: casibom indir
  8. Pingback: sugar rush casino
  9. Pingback: alyarmook
  10. Pingback: 123bets
  11. Pingback: Sofwave

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *