विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी ने आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दो दिवसीय कार्यसमिति का आयोजन द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बिजनी में जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक के उद्घाटन सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह ने मंडी जिला में भाजपा की एकतरफा जीत के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया और बधाई देते हुए कहा की जीत के इस क्रम को आगे भी जारी रखा जायेगा और आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र को ऐतिहासिक अंतर से जीतेगी मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया और संगठन के द्धारा किए पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्य करने वाला राजनैतिक दल है नाकि चुनावों के समय दिखने वाला दल। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है और एक के बाद एक लगभग छः सौ से अधिक पूर्व भाजपा सरकार द्धारा जनकल्याण के लिए खोले संस्थानों को बंद कर चुकी है और हिमकेयर जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद करने पर विचार कर रही है जो अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी कार्यशैली को भाजपा संगठन आम जनता के घर घर दस्तक देंगे और हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहा है।इससे पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला सह प्रभारी रजत ठाकुर, मिल्क फेड चेयरमैन निहाल चंद शर्मा, द्रंग प्रभारी राहुल सोलंकी, जिला भाजपा पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष, जिला से प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे।









27 Responses
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/en-NG/register-person?ref=JHQQKNKN
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!