भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति संपन्न, बैठक में जिलाभर भर के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों ने की शिरकत।

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति जल शक्ती विश्राम गृह बिजनी में जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मिडिया को जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी प्रशान्त शर्मा ने कहा की बैठक शनिवार को शुरू हुई थी और पहले जिला पदाधिकारियों की बैठक के बाद आज कार्यसमिति सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्धारा पेश किए बजट के समर्थन में और प्रदेश में बनी कांग्रेस पार्टी की सरकार के निराशाजनक दो माह के कार्यकाल पर राजनैतिक प्रस्ताव को जिला कार्यसमिति में पास किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सबसे पहले जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह सेन ने कार्यसमिति में हिस्सा लेने आए पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन संबंधी जानकारी प्रस्तुत की । उन्होंने पूरे विश्वास के साथ आगामी लोकसभा चुनावों में जीत का भरोसा पार्टी नेतृत्व को दिया। मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने बैठक को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के सिद्धांत पर कार्य करने का आवाहन किया और कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में भारत को विश्व का सबसे अग्रणी राष्ट्र बनाया है। आज विश्व का हर देश अपने लिए भारतवर्ष को सबसे महत्वपूर्ण देश मानता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और विदेश नीति में मोदी सरकार के समकक्ष कोई नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र दो महिनों में ही हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है और समाज का हर वर्ग जनविरोधी सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी तैयार हो जाएं भाजपा की बड़ी जीत के लिए कमर कस लें। इस मौके पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी,जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा, विधायक द्रंग पूर्ण चंद सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चो के जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित ।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

34 Responses

  1. Pingback: Department
  2. Pingback: gambia
  3. Pingback: drag chain cable
  4. Pingback: filler
  5. Pingback: browse
  6. Pingback: mostbet
  7. Pingback: Games Global
  8. Pingback: Plinko
  9. Pingback: suzuran168
  10. Pingback: webslot
  11. Pingback: pin up сайт
  12. Pingback: careers
  13. Pingback: AI Factory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *