जनसभा छोड़ बच्चे का इलाज करने लगे डॉ. जनक राज सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डॉक्टरी छोड़ राजनीति में आए डॉक्टर जनक राज आए दिन अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों का इलाज करते हुए नजर आ रहे हैं. रविवार को एक बार फिर डॉक्टर जनक राज चंबा के सलूनी में एक नन्हे बच्चे का इलाज करते नजर आए. यहां डॉक्टर जनक राज भाजपा चंबा मंडल की बैठक में पहुंचे थे. बैठक के दौरान एक महिला का फोन आया और महिला ने डॉ से विधायक बने जनक राज से अपने बच्चे को देखने का आग्रह किया.फोन आते ही डॉक्टर जनक राज बैठक छोड़ दूरदराज सलूणी इलाके में 6 वर्षीय बच्चे को देखने पहुंच गए. यह बच्चा दिमागी और शारीरिक रूप से अक्षम है. डॉक्टर जनक राज ने बच्चे की रिपोर्ट चेक की और साथ ही उसे दवाई लिखी. डॉक्टर जनक राज ने बच्चे का इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे को जब भी जरूरत होगी, तो डॉक्टर जनक राज उसकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे.इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी डॉक्टर जनक राज लोगों का इलाज करते हुए देखे गए थे. डॉक्टर जनक राज प्रचार के दौरान ही लोगों के की टेस्ट रिपोर्ट देखकर उन्हें दवा लिख रहे थे. चुनाव प्रचार के दौरान इलाज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।








28 Responses
Thank you very much for sharing, I learned a lot from your article. Very cool. Thanks. nimabi
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/ka-GE/join?ref=JHQQKNKN
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=QCGZMHR6