Himachal Pradesh:पांगी से गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर मुख्यमंत्री ने दिया मानवीय संवेदनाओं का परिचय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जन सेवा को सदैव ही विशेष अधिमान दिया है। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि प्रदेश में सुख की सरकार चल रही है।
आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह सूचना प्राप्त हुई कि चंबा जिला के पांगी स्थित किलाड़ में एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति बहुत गंभीर है और उसे तुरंत विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है, लेकिन पांगी में भारी बर्फबारी के कारण उसे सड़क के रास्ते अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। आपात स्थिति में मरीज को हेलिकाॅप्टर से ही टांडा अस्पताल में पहुंचाया जा सकता था।
मुख्यमंत्री ने उसी समय अन्य क्षेत्र के लिए प्रस्तावित अपना सरकारी प्रवास रद्द कर हेलिकाॅप्टर पांगी, किलाड़ भिजवाया और मरीज को एयरलिफ्ट कर डाॅ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में भर्ती करवाया गया।

Spot

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीज को सही समय पर उपचार उपलब्ध करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा मरीज के एयरलिफ्ट होने से लेकर टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिल होने तक चंबा व कांगड़ा जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में रहे।
मरीज के भाई प्रीतम लाल ने मानवीय संवेदनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय रहते उनके भाई को एयरलिफ्ट नहीं किया जाता, तो उनकी जान के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल प्रशासन को मरीज को हरंसभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इन प्रयासों ने एक बार पुनः यह स्थापित किया है कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम जन के सुख-दुःख में सदैव उनके साथ है।

Cm
Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

24 Responses

  1. Pingback: dultogel promo
  2. Pingback: best cams
  3. Pingback: my site
  4. Pingback: Profibus cable
  5. Pingback: Aviator
  6. Pingback: ufabet789
  7. Pingback: sfbet24
  8. Pingback: no refill vape
  9. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  10. Pingback: SAGAME350
  11. Pingback: Masturbators
  12. Pingback: play here
  13. Pingback: ต่อผม

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *