डीसी ने धर्मशाला में किया ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन किया कहा पर्यटन के साथ मिलेगा बलिदानी वीरों के शौर्य को जानने का अवसर हिमाचल प्रदेश को देव भूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। पर्यटन की दृष्टि से यहां आने वाले सैलानियों को क्षेत्र के बलिदानी वीरों की शौर्य गाथा से भी परिचित करवाना चाहिए। धर्मशाला के मैक्लोड़गंज मार्ग में स्थित ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। डीसी ने कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि ‘हीरो ऑफ स्कर्दू’ नाम से विख्यात ब्रिगेडियर शेर जंग थापा का संबंध धर्मशाला से था। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के नाम पर स्थापित इस पार्क को और अधिक गरिमापूर्ण बनाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा इसका स्तरोन्नयन और सौंदर्यीकरण किया गया।उन्होंने कहा कि 25 फ़रवरी को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आज उन्होंने इस पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क से यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को ब्रिगेडियर शेर जंग थापा की शौर्य गाथा के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ युवा पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा लेगी।*पर्यटन के साथ मिलेगी इतिहास की जानकारी*डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन नये आयामों की ओर भी सोच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट इस दिशा में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के वीरों को दो परमवीर चक्र के साथ सैंकड़ों वीरता पुरस्कार मिलने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इन बलिदानी वीरों के इतिहास और उनकी शौर्य गाथाओं को अंकित करने से पर्यटन के साथ इतिहास की जानकारी भी लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कार्य करते हुए इस पार्क का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में भी भारत के युद्ध इतिहास और उससे संबंधित इतिहास की जानकारियां उपलब्ध करवायी गई हैं। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से जहां जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं लोग अपने बलिदानियों के इतिहास से परिचित हो पायेंगे।

बता दें, 1947 में जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के आक्रमण के समय कांगड़ा के वीर मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान के बाद उन्हें परमवीर चक्र से सुशोभित किया गया था। उसी समय कांगड़ा के एक अन्य वीर सकर्दू की पहाड़ियों पर पाकिस्तान को चुनौती देने का कार्य कर रहे थे। कांगड़ा के वे वीर धर्मशाला के ब्रिगेडियर शेर जंग थापा थे। पाकिस्तानी सेना से घिरे होने के बावजूद पाकिस्तान लगभग दस महीनों तक सकर्दू पर कब्जा नहीं कर पाया था।

स्कर्दू आज पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर में है। ब्रिगेडियर शेर जंग थापा के नेतृत्व में सकर्दू पर अगस्त 1948 तक तिरंगा फैहराता रहा। अपने पास उपलब्ध भोजन और हथियार की आख़िरी रसद तक उन्होंने पाकिस्तान को स्कर्दू पर क़ब्ज़ा नहीं करने दिया। ब्रिगेडियर शेर जंग थापा को बाद में महावीर चक्र से नवाजा गया था।









47 Responses
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/lv/register?ref=IJFGOAID
How to track the location of the other person’s phone without their knowledge? You will be able to track and monitor text messages, phone calls, location history and much more. Free Remote Tracking and Recording of Husband’s Phone Cell Phone Spy. Best Apps to Download for Free to Spy on Another Phone. https://www.xtmove.com/
Mobile Phone Monitoring App – hidden tracking app that secretly records location, SMS, call audio, WhatsApp, Facebook, Viber, camera, internet activity. Monitor everything that happens in mobile phone, and track phone anytime, anywhere. https://www.mycellspy.com/
Entdecken Sie die besten bewerteten Online-Casinos des Jahres 2025. Vergleichen Sie Boni, Spielauswahl und Vertrauenswürdigkeit der Top-Plattformen für sicheres und lohnendes SpielenCasino-Aktivitäten
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing this informative article. I found your blog very interesting and well-written. The content provides useful information and keeps readers engaged with meaningful updates. I have read many of your blog posts, and your work consistently offers valuable insights and quality information.
Your article was very impressive. It reflects excellent thinking, and I am truly proud of you. I read the entire piece; its content and subject matter are truly outstanding. I appreciate this excellent work of yours and thank you very much.
मैक्लोडगंज आने वाले लोग आमतौर पर पहाड़ और मौसम देखने आते हैं, लेकिन ऐसे स्थानों से उन्हें यहां के वीरों के बारे में भी जानने का मौका मिल सकता है। खासकर युवाओं के लिए ब्रिगेडियर शेर जंग थापा और स्कर्दू की कहानी जानना जरूरी है। अगर पार्क में उनकी पूरी कहानी आसान भाषा में बताई जाए तो इसका असर और भी ज्यादा होगा।
This initiative to preserve the tales of valor of the great heroes from the heroic land of Himachal and share them with the youth is truly praiseworthy. Upgrading this park in honor of Brigadier Sher Jang Thapa is not only a fitting tribute to him but will also prove to be a wonderful way for tourists visiting Dharamshala to connect with our country’s glorious history and the sacrifices made by its bravehearts. This move by the Kangra district administration is truly inspiring!
The inauguration of Brigadier Sher Jung Thapa Park is a commendable step toward honoring heroes and preserving history. This initiative will help tourists and young generations connect with inspiring stories of patriotism, sacrifice, and bravery while promoting tourism in the region.
This article shares interesting information about the development activities in Dharamshala. The efforts highlighted in the report reflect the importance of public initiatives and local progress. Such updates help readers stay informed about community improvements and administrative work.
ऐसे पार्क सिर्फ घूमने की जगह नहीं होने चाहिए, बल्कि लोगों को अपने इतिहास से जोड़ने का माध्यम भी बन सकते हैं। खासकर युवाओं के लिए ब्रिगेडियर शेर जंग थापा जैसे वीरों की कहानी किताबों से बाहर जानना ज्यादा प्रभावी हो सकता है। मुझे लगता है कि अगर पार्क में उनकी पूरी कहानी, पुराने फोटो और युद्ध से जुड़ी जानकारी भी अच्छे तरीके से प्रदर्शित की जाए, तो पर्यटकों का अनुभव और बेहतर होगा। पर्यटन के साथ स्थानीय इतिहास को जोड़ना सच में अच्छा विचार है, बस इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?