वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर एक चीज को रखने की सही दिशा बताई गयी है वैसे ही मनी प्लांट भी एक है। मनी प्लांट से धन प्राप्ति को लेकर के कुछ नियम बताए गए है तभी आप मनी प्लांट से पूरा लाभ ले सकते है इससे माँ लक्ष्मी आप पर मेहरबान होगी। आपको बता दे, गलत दिशा में रखा मनी प्लांट घर में पैसा नहीं टिकने देता है, बल्कि घर में कंगाली का वास कर देता है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती है।
वहीं सही दिशा में रखा मनी प्लांट घर को धन-दौलत से भर देता है। ऐसे घर में कभी कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। मनी प्लांट सुख-सौभाग्य, समृद्धि बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी भूलकर उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है।
आपको बता दे, घर के पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट का पौधा रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही मनी प्लांट को कभी भी जमीन में लगाए इसे हमेशा गमले या बोतल में लगाना चाहिए।
मनी प्लांट की बेल ऊपर की ओर रहे, इसकी व्यवस्था करें। इसकी बेल को जमीन पर ना लटकनें दें। ऐसा होने से अशुभ फल मिलने लगता है।







