Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए मनोहर हत्या कांड में संलिप्त आरोपियों को फांसी की सजा मिलने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकाला.

वहीं बात करें बिलासपुर की तो विश्व हिंदू परिषद इकाई के कार्यकर्ताओं ने युद्ध शहीद स्मारक से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रोष रैली निकालकर
मनोहर हत्या कांड में संलिप्त आरोपियों को जहां फांसी की सजा होनी चाहिए
मनोहर हत्या कांड की निंदा करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा मिलने की मांग की है. वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मनोहर हत्या कांड मामले की जांच फास्ट्रैक कोर्ट में डेली हियरिंग के जरिये होने व आरोपित परिवार द्वारा नोटबंदी व कोविड काल से लेकर अबतक बड़ी संख्या में दो हजार के नोटों को तब्दील करने के मामले की भी जांच होने की मांग की है.
आरोपित परिवार की संपत्ति की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से की जानी चाहिए
वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि मनोहर हत्या कांड में संलिप्त आरोपियों को जहां फांसी की सजा होनी चाहिए तो साथ ही आरोपित परिवार की संपत्ति की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से की जानी चाहिए ताकि बड़ी संख्या में दो हजार के नोटों को तब्दील करने से लेकर बड़ी मात्रा में जमीन पर कब्जा करने के मामलों का जल्द ही खुलासा हो सके और मनोहर को इंसाफ मिल सके.
See more..https://firenib.com/jbt-trainees-open-front-against-education-department/







