आज ही अपना ले झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स, बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिन्दू धर्म में हर एक छोटी चीज का अपना महत्व होता है घरो की साफ सफाई में झाड़ू का मुख्य योगदान होता है जिसे माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में झाड़ू को कभी पैरों तले नहीं रखा जाता है। झाड़ू के काफी सारे उपाय होते है। इसके साथ ही झाड़ू से जुड़े कुछ नियम भी है। जिसे माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

झाड़ू से जुड़े वास्तु उपाय
जब भी आप झाड़ू लेने जाएं तो उसके रंग का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि आप अपने घर के लिए झाड़ू ला रहे हैं तो सफेद या नीले रंग का चुनाव करें। क्योंकि, ये दोनों ही रंग शांति के प्रतीक हैं और इस रंग के झाड़ू लाने से घर- परिवार में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही शांति बनी रहती है।

यदि आप नई झाड़ू लेकर आए हैं तो सबसे पहले उस पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए, इसके बाद ही इसे उपयोग में लाना चाहिए। इसके अलावा नए झाड़ू के बीच के हिस्से को लाल रंग के कपड़े से बांधना चाहिए। ऐसा करने से यदि झाड़ू से कोई वास्तु दोष जुड़ा है तो वह दूर हो जाता है।

वही कुछ लोग झाड़ू को किसी भी स्थान पर रख देते हैं और कई बार घर के मेन डोर पर भी झाड़ू रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है और आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

आपको घर में झाड़ू को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। चूंकि, झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है और पश्चिम दिशा मां लक्ष्मी की कहलाती है। इसके अलावा आप इसे दक्षिण दिशा में भी रख सकते हैं, जो कि यम की दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, मृत्यु को टालने के लिए इस दिशा में झाड़ू रखना चाहिए।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib