AICTE व AVPL International की साझेदारी से बनाए जाएंगे, 50 शहरों में एरो-विज़न ड्रोन लैब्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत में तेजी से उभर रहे ड्रोन सेक्टर में स्किल को भारी जरूरत को ध्यान में रखते हुए AICTE व AVPL International 25 हजार युवाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस 50 AVPL ऐरो विज़न ड्रोन लैब में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के तहत AVPL International कंपनी जोकि भारतीय ड्रोन बाजार में बड़ा नाम है, 50 तकनीकी शिक्षण संस्थानो में AVPL एरोविजन ड्रोन लैब्स स्थापित करेंगे। इसके तहत तकनीकी शिक्षण संस्थानों के युवाओं को ड्रोन तकनीशियन, ड्रोन पायलेट, मेकेट्रॉनिक्स डिजाइनर और सिस्टम इंटीग्रेटेड सहित बैटरी सिस्टम रिपेयर टेक्नीशियन जैसे कोर्स के तहत प्रशिक्षण किया जाएगा।

AVPL International और AICTE की इस पहल का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों एवं संकाय सदस्यों को उन्नत ड्रोन तकनीक में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि देश के हर कोने में ड्रोन पायलेट और ड्रोन तकनीशियन उपलब्ध हो सके।

इस दौरान AICTE के अध्यक्ष प्रो. टी.जी. सीताराम ने कहा कि “एवीपीएल एयरोविजन ड्रोन लैब्स” की स्थापना छात्रों को ड्रोन तकनीक में अत्याधुनिक कौशल से लैस करने की दिशा में एक उचित कदम है। यह तकनीकी शिक्षा और ड्रोन सेक्टर में ड्रोन प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो कि हमारे युवाओं को ग्लोबल जॉब मार्केट के लिए तैयार करने हेतु बड़ा कदम है। यह साझेदारी उद्योग जगत में प्रमुख अन्य लोगों को इस तरह की पहल के लिए प्रेरित करेगी। इस साझेदारी से हम युवाओं को ड्रोन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर ड्रोन सेक्टर हेतु जरुरी कार्यबल के लिए मदद दे सकेंगे।

AVPL International के बारें में
AVPL International डीजीसीए प्रमाणित ड्रोन निर्माता कम्पनी है, जोकि ड्रोन सहित अन्य स्किल्स का भी प्रशिक्षण प्रदान करती है। इतना ही नहीं ड्रोन प्रशिक्षण के साथ-साथ ड्रोन एज ए सर्विस सेवा देती है। AVPL International अब तकनीकी संस्थानों में “एवीपीएल एयरोविजन ड्रोन लैब्स” तैयार करेगी और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में काम करेगी।
इस साझेदारी में भाग लेने वाले तकनीकी संस्थानों को एवीपीएल की ओर से अत्याधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण मॉड्यूल और निरंतर समर्थन प्राप्त होगा। इससे वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के समाधान के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग करने में कुशल पेशेवरों को तैयार किया जा सकता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib