Himachal News: भाजपा के बाद कल कांग्रेस पार्टी जारी करेगी MC शिमला का चुनावी घोषणापत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नगर निगम शिमला का चुनावी घमासान चरम की ओर बढ़ रहा है। विपक्षी पार्टी भाजपा ने नगर निगम शिमला को लेकर दृष्टि पत्र जारी कर दिया है। जिसमें 21 घोषणाएं की गई है।

जबकि सत्ता दल कांग्रेस मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। उससे पहले भाजपा द्वारा जारी किए गए दृष्टि पत्र पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जमकर निशाना साधा है।

भाजपा ने जो दृष्टि पत्र जारी किया है वह 2017 में जारी किए श्वेत पत्र की कार्बन कॉपी है

नरेश चौहान ने कहा की भाजपा ने जो दृष्टि पत्र जारी किया है वह 2017 में जारी किए श्वेत पत्र की कार्बन कॉपी है। भाजपा अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर पाई। अब झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

भाजपा सरकार के दौरान स्मार्ट सिटी के पैसे का जमकर दुरुपयोग किया गया

भाजपा सरकार के दौरान स्मार्ट सिटी के पैसे का जमकर दुरुपयोग किया गया। भाजपा ने नगर निगम में रहते नए TAX लगाए, पानी के बिल बढ़ाएं, लेकिन पार्टी अब लोगों को 40000 लीटर निशुल्क पानी और टैक्सों को कम करने की बात कर रही है। शिमला की जनता सरकार के साथ है और नगर निगम शिमला कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी। स्मार्ट सिटी में हुए धन के दुरूपयोग को लेकर जांच की जायेगी।

भाजपा द्वारा नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की नियुक्ति पर सवाल उठाया

भाजपा द्वारा नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिस अध्यक्ष को 3 साल पहले जिन परिस्थितियों में हटाया गया उनको द्वारा अध्यक्ष बनाने के पीछे भाजपा की क्या मजबूरी है इसको लेकर पार्टी जवाब दें। कांग्रेस द्वारा विधानसभा में दी गयी 10 घंटे को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर नरेश चौहान ने कहा कि सुक्खू सरकार सभी गारंटीयों को चरणबद्ध तरीके से 4 साल में इनको पूरा करेगी।

see more..Himachal News: डॉ. राजीव बिंदल ने संभाली हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष की कमान

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib