Honda Activa इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लांच हो चूका है। यह हौंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। वही पेट्रोल एक्टिवा की तुलना में यह स्कूटर डिज़ाइन के मामले में एक दम अलग है। इतना ही नहीं आपको इसमें काफी बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाते है जो अपने आपको सेगमेंट से काफी अलग दिखाते है वही इसमें आपको स्वाइपेबल बैटरी भी दी गयी है। इसके साथ ही इस स्कूटर में आपको 5 कलर ऑप्शन मिल जाते है। इसके साथ ही इस स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है यदि आप भी इन एक्टिवा इलेक्ट्रिक बुक करने का प्लान बना रहे है तो आइए जान लेते है इस स्कूटर में क्या खास है।
स्टाइलिश डिजाइन
Honda Activa e का डिजाइन सिंपल है लेकिन आकर्षित भी करता है। इसे यूथ के साथ फैमिली क्लास को टारगेट करने के लिए डिजाइन कियां है। इसमें एप्रन-माउंटेड LED हेडलाइट और हैंडलबार काउल पर LED DLR जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियर में LED टेल लाइट देखने को मिलती है और यहां से ये स्कूटर बेहद खूबसूरत नजर आता है। LED टेल लाइट क्लस्टर पर डार्क स्मोक इफेक्ट के साथ। इसे पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मैटेलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक है।
बैटरी
Honda Activa e स्कूटर में 1.5kWh की बैटरी दी गयी है इसके कैपेसिटी 3kWh की है। फुल फुल चार्ज होने के बाद 102 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि, इन बैटरियों को घर पर निकालकर चार्ज नहीं किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग खत्म होने पर इस स्कूटर स्टेशन पर ले जाकर चार्ज कर सकते है। ऐसे में होंडा स्वाइपेबल बैटरी के लिए कई स्टेशन बनाएगी। डेली यूजर्स के हिसाब से स्वैपिंग स्टेशन खोले जाने की संभावना है। आपको बात दें कि हाल ही में बेंगलुरु में 84 स्वैपिंग स्टेशन को शुरू किया गया है।
एक बड़ा TFT डिस्प्ले
एक्टिवा के टॉप वेरिएंट में आपको TFT डिस्प्ले मिल जाता है जिसे आप धूप में आसानी से रीड कर सकते है इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनकमिंग कॉल अलर्ट और नेविगेशन की सुविधा मिलेगी। लेकिन यह डिस्प्ले टचस्क्रीन वाला नहीं है और सेटिंग के जरिए से नेविगेशन करने के लिए आपको हैंडलबार को बाई और टॉगल स्विच का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
कब से शुरू होगी डिलीवरी
होंडा ने फिल नए एक्टिवा ई को को भारत में पेश किया गया है। लेकिन अगले साल जनवरी 2025 में इसकी कीमत का खुलासा होगा और साथ ही बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। वहीं, इस स्कूटरकी डिलीवरी फरवरी 2025 में शुरू होगी।







