रातभर भिगोने के बाद सुबह के समय करे इन बीजों का सेवन, सेहत को होगा गजब का फायदा, जानिए कैसे ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नट्स और सीड्स दोनों ऐसी चीजें है जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल ये सेहत के लिए काफी लाभकारी होते है लेकिन बीजो को हर रोज खाने का चलन काफी ज्यादा प्रचलित है। वही सीड्स साइज में छोटे है लेकि बेनिफिट्स के मामले में सबसे ज्यादा हेल्दी होते है। हर तरह के सीड का अपना अलग ही महत्व होता है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे ही सीड्स के बारे में बता रहे है जिन्हें रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से आपकी सेहत को दोगुना लाभ मिलता है। तो चलिए जान लेते है ऐसे 5 सीड्स के बारे में जान लेते है।

इन 5 बीजों को भिगोकर खाना फायदेमंद होगा
मेथी
ये बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। वहीं, इन सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर खाने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। ये बीज खाने से शुगर का स्तर भी कंट्रोल किया जा सकता है, इसके साथ ही ओवरईटिंग के लिए क्रेविंग्स को भी मेथी के पानी पीने से कंट्रोल किया जा सकता है।

जीरा
जीरा भी ऐसे मैजिकल सीड्स होते हैं, जो पाचन को मजबूत करने में मजेदार होता है। इसके पानी को पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है। जीरा भिगोकर खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपको संक्रमण और बीमारियों से बचाता है।

अजवाइन
यह बीज डाइजेशन के लिए काफी लाभकारी होता है। अजवाइन का पानी पीने से बैली फैट कम करने में मदद मिलती है। अजवाइन के बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भरपूर होते हैं। इनका पानी पीने से सर्दी-जुकाम में भी राहत मिलती है।

धनिया
धनिए के बीजों को पानी में भिगोकर सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। धनिये का पानी शरीर में आयरन की कमी पूरी करता है धनिये के बीज को भिगोकर खाने से हार्ट डिजीज भी ठीक होती है।

तिल
तिल में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम के साथ-साथ मैग्निशियम जैसे मिनरल्स के लिए भी इसके बीजों का पानी पीने की सलाह दी जाती है। सफेद और काले, दोनों प्रकार के तिल को रातभर भिगोकर खाने से कब्ज, एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। इसे ऐसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib