मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है वह सोशल मीडिया के ऊपर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ में शेयर करती है अक्षरा सिंह शादी को लेकर भी लाइमलाइट में आ जाती है। इस बीच एक्ट्रेस ने खुद ही अपनी शादी पर जवाब दे दिया है और बता दिया है कि वो कब शादी करेंगी? आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
कब है अक्षरा सिंह की शादी ?
हाल ही में एक न्यूज पोर्टल ने इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा से उनकी शादी पर सवाल किया, तो एक्ट्रेस ने बेहद बेबाकी से जबाव देते हुए कहा कि आप क्यों शादी नहीं कर रही हो, तो इंटरव्यूअर ने कहा कि मैम, मैं बहुत छोटी हूं अभी। इस पर एक्ट्रेस झट से कहती हैं कि मैं भी बहुत छोटी हूं अभी। इसके आगे अक्षरा कहती हैं कि मुझे अभी अपने मां-बाप का नाम रोशन करना है। बहुत मेहनत करनी है और बहुत काम करना है अपने दर्शकों के लिए।
मैं शादी कर लूं- अक्षरा
वीडियो में अक्षरा आगे कहती हैं कि आप क्यों चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं। इस पर इंटरव्यूअर कहती हैं कि नहीं मैम, ऑडियंस ऐसा पूछते हैं, तो हम नहीं पूछ सकते, तो अक्षरा कहती हैं कि नहीं पूछ सकते। अक्षरा ने आगे कहा कि फिलहाल जितनी ऑडियंस है, मैं लड़कों को दीवाना बनाने में लगी हूं। फिलहाल ये सब मत पूछो। अक्षरा ने कहा कि अगर मैं शादी करूंगी भी, तो 30 फरवरी को करूंगी।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इसके बाद में इंटरव्यूअर जब अक्षरा कहती है की मैम 30 फरवरी तो होती ही नहीं है, तो अक्षरा फट से जवाब देती है आ जाएगा। वही अब अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया के ऊपर झट से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कहा शादी करने की जरूरत ही कहा है। वही दूसरे यूजर का कहना है ये क्या ही बोल रही हो। वही तीसरे का कहना है ये किस तरह का जवाब है।







