मिलान फैशन वीक में दिखा आलिया भट्ट का बोल्ड और एलीगेंट लुक, ला फैमिग्लिया’ कलेक्शन पर टिकी रह गयी लोगों की निगाहें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर साल मिलान फैशन वीक में कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो फैशन प्रेमियों की नज़रों से ओझल नहीं होता। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है भारतीय एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस आयोजन में चार चाँद लगा दिए है इस फैशन वीक में आलिया ने ऐसा जलवा बिखेरा कि कैमरा उन्हीं पर टिका रह गया। यह शो गुच्ची के नए क्रिएटिव डायरेक्टर डेमना के पहले कलेक्शन को सामने लाने का एक मंच था, जिसे ‘द टाइगर’ नाम की फिल्म के ज़रिए प्रस्तुत किया गया।

इस फैशन वीक के दौरान आलिया ने फैशन का जलवा बिखेरा है उन्होंने ग्लैमर और क्लास दोनों का सही मेल पेश किया। उन्होंने गुच्ची के ‘ला फैमिग्लिया’ कलेक्शन से एक शानदार काले रंग का फॉक्स-फर कोट पहना था। यह कोट लंबा और उसकी सिलाई में एक खास तरह से की गयी है। उसके कंधे चौड़े और ड्रॉप स्टाइल से तैयार किए गए है जिससे उनका लुक उभर के सामने आया है।

इस कोट की खूबी यह थी कि वह पिंडली तक ड्रॉप्ड था, लेकिन आगे से हल्का ओपन था, जिससे उसके नीचे पहने गए गुच्ची मोनोग्राम वाले ट्रांस्पेरेंट स्टॉकिंग्स भी नज़र आ रहे थे। वही स्टॉकिंग्स की यह झलक आउटफिट में एक मज़ेदार टच जोड़ रही थी, जो एक साथ बोल्ड और एलिगेंट है।

बॉलीवुड कि मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कोट के नीचे एक बॉडी-हगिंग साटन मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसमें डीप नेकलाइन और पतली लेस का वर्क किया हुआ है। यह ड्रेस बहुत ही स्मार्ट और सेंसुअल लुक दे रही थी, उनका ये लुक एक दम परफेक्ट था।

आलिया ने इस आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए एक सुनहरी चेन बेल्ट पहनी थी, जो गुच्ची ब्रांड की खास पहचान है। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग, पॉइंटेड ब्लैक हील्स, गुच्ची इयररिंग्स और एक स्टेटमेंट रिंग भी पहनी थी।

एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को पूरा करने के लिए हल्का काजल, स्मोकी पिंक आईशैडो, सॉफ्ट ब्लश और हाईलाइटर के साथ में कम्प्लीट किया है इसके साथ लाइट कलर की लिपस्टिक लगाई है जो उनके लुक को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाती है बालों को बीच में से दो पार्ट में डिवाइड करके स्लीक स्टाइल में खुले किए है।

यह शो गुच्ची के लिए भी एक नया मोड़ था क्योंकि यह डेमना का पहला कलेक्शन था। इस मौके पर ग्लोबल आइकॉन की मौजूदगी ने गुच्ची की नई दिशा को और मजबूती दी। इस आयोजन में फैशन अब सिर्फ कपड़ों का मामला नहीं, बल्कि एक वैश्विक मंच बन चुका है जिसमें संस्कृति, सिनेमा और ग्लैमर एक साथ चलते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib