सभी ने लांच किया न्यू FASTag, आय में बढ़ोतरी के साथ साथ तुरंत कार्यवाही करने में मिलेगी मदद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ट्रैवल के समय को कम करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक SBI की तरफ से नया FASTag डिजाइन किया गया है। यह FASTag विशेष रूप से वाहन श्रेणी-4 (VC-04) के लिए है, जिसमें कार, जीप और वैन के लिए है। SBI का कहना है यह FASTag टोल प्लाज़ा ऑपरेटरों को गलत जारी किए गए टैग की आसानी से पहचान करने में मदद करेगा।

तुरंत कार्यवाही करने में मिलेगी मदद
वर्तमान में VC 4 टैग के वाहनों पर लगाए जा रहे हैं, जिससे टोल प्लाजा मालिकों को आय का काफी नुकसान होता है। SBI ने बताया कि ये नया फास्टैग 30 अगस्त 2024 से उपलब्ध हो चुका है। इस नए फास्टैग के इस नए डिजाइन से वाहनों की कैटेगरी की आसानी से पहचाना जा सकेगा। इतना ही नहीं टोल कर्मचारियों को गलत श्रेणी के वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने में आसानी होगी।

आय में होगी बढ़ोतरी
SBI ने नया FASTag इकोसिस्टम को गलत चार्ज के करने के लिए बैंक मामलो को कम करने के लिए इसके साथ ही सही टोल शुल्क देने के लिए लांच किया है इससे आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। इस नए डिजाइन से टोल कर्मचारी गलत कैटेगरी के वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे। यह परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों के बीच सही कैटेगरी का फास्टैग खरीदने की आदत भी बनेगी।
SBI के मुताबिक ट्रकों जैसे उच्च श्रेणी के वाहनों पर VC-04 टैग के इस्तेमाल की समस्या को दूर करने के लिए नया FASTag डिजाइन करके मार्केट में लाया जा सकता है इसके साथ ही SBI के अनुसार नए डिजाइन किए गए FASTag से टोल कर्मचारियों के लिए वाहन की सही कैटेगरी को जल्दी से पहचानने में आसानी होगी, जिससे वे गलत टैग का उपयोग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने मदद मिलेगी।

SBI का नया FASTag क्या सही साबित होता है या नहीं। अब देखना यह होगा इसका इस्तेमाल करने से कितना बदलाव आता है और यह सच में सही ढंग से काम करता है या नहीं ? इसके बारे में कुछ ही महीनो में पता चल जाएगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib