Himachal News: पंचतत्व में विलीन होंगे अमर शहीद प्रमोद नेगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर के कंडी क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए शिलाई गांव के अमर शहीद प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचने वाला है।

देहरादून हवाई अड्डे से शहीद प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर पावटा से होते हुए शिलाई पहुंचेगा।

सैनिक सम्मान के साथ अमर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा

यहां सैनिक सम्मान के साथ अमर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।पांवटा साहिब में यह तस्वीरें अमर शहीद प्रमोद नेगी की पार्थिव देह के इस्तकबाल की हैं। यहां भूतपूर्व सैनिक संगठन स्थानीय लोग और स्कूल के बच्चे भारत माता के सच्चे सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे शहीद प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर यहां पहुंचने पर लोगों ने भारत माता की जय और प्रमोद नेगी अमर रहे के नारे लगाए इस दौरान लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को अंतिम विदाई दी.

यह क्षण शहादत पर गौरव करने के साथ-साथ दुख का विषय भी है

पांवटा साहिब पहुंचने से पहले देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चमोली जिले के शहीद रुचिन रावत और हिमाचल के सिलाई के शहीद प्रमोद नेगी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश इन वीर सपूतों का आभार व्यक्त करता है और सरकार इनके परिजनों के हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण शहादत पर गौरव करने के साथ-साथ दुख का विषय भी है।पांवटा साहिब से अमर शहीद प्रमोद नेगी का पार्थिव देह शिलाई पहुंचेगा।

प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान और स्थानीय प्रशासन वीर सपूत को अंतिम विदाई देंगे

शिलाई में वीर सपूत का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान और स्थानीय प्रशासन वीर सपूत को अंतिम विदाई देंगे। शहीद प्रमोद नेगी के गांव शिलाई में आज हर कोई उसकी वीरता का बखान कर रहा है। हालांकि प्रमोद नेगी के माता पिता परिजनों और उसके साथियों के लिए यह बड़े दुख का समय है। उधर भूतपूर्व सैनिक संगठन शिलाई और पावटा भूतपूर्व सैनिक संगठन में शहीद के परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भूतपूर्व सैनिक संगठन के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया की प्रमोद ने की 9 पैरा में बतौर कमांडो सेवाएं दे रहे थे। बहादुर जवान की शहादत क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भूतपूर्व सैनिक संगठन परिवार के साथ खड़ा है।

see more..Himachal News: खराब पड़ी सी-आर्म मशीन को करवाया ठीक

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib