Amazing Facts : फाइबर से भरपूर इस सब्जी से शरीर को होता हैं गजब का फायदा, जानिए कैसे करे सेवन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेहत के लिए सब्जियों का सेवन करना काफी लाभकारी होता हैं। इन दिनों फर्टिलिटी रेट कम होने के कई मामले देखे जा चुके हैं ऐसे में डॉक्टर जड़ो वाली सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। रतालू उन्ही में से एक सब्जी हैं जिसे खाने से दिमाग से लेकर फर्टिलिटी रेट में सुधार होता हैं। इस सब्जी को अंग्रजी में याम कहा जाता हैं। यह सब्जी फाइबर से भरपूर होती हैं। यह सब्जी सर्दियों में खूब बिकती हैं, इसलिए आप इस सब्जी को आसानी से कई दिनों तक खा सकते हैं। इसका रंग हल्का जामुनी होता हैं। यह दिखने में जिमीकंद जैसी दिखती हैं। लेकिन उससे काफी अलग होती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं इसके फायदों के बारे में जान लेते हैं।

रतालू का न्यूट्रिशन वैल्यू
रतालू की 600 प्रजातियां हैं, जिसमें से 12 खाने योग्य मानी जाती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह सब्जी प्रोटीन से भी भरपूर होती है। साथ ही, 1 रतालू में लगभग 120 कैलोरी होती हैं, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और आधा ग्राम फैट होता है। इस सब्जी में भरपूर मात्रा में आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम समेत ढेर सारे मिनरल्स पाए जाते हैं। रतालू एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स है।

रतालू खाने के फायदे
ब्रेन फंक्शनिंग
रतालू खाने से ब्रेन ग्रोथ बढ़ती हैं। यह सब्जी आपको न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से दूर रखती है। इस सब्जी को खाने से याददाश्त तेज होती है। छोटे बच्चों को जो पढ़ाई करते हैं या फिर बूढ़े-बुजुर्ग, जिनमें बातें याद रखने की क्षमता कम हो गई है, उन्हें भी यह सब्जी जरूर खानी चाहिए।

खून की कमी को करे दूर
यह सब्जी शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन को बढ़ाती है। रतालू खाने से खून का संचार भी बढ़ता है। इस सब्जी के सेवन से खून साफ होता है। एनीमिया के मरीजों को रतालू उबालकर खाने की सलाह दी जाती है।

फर्टिलिटी रेट
आजकल महिलाओं और पुरुषों, दोनों में ही फर्टिलिटी रेट गिर रहा है। ऐसे में इन लोगों के लिए यह सब्जी खाना फायदेमंद होगा। रतालू खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है। वहीं, महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी तेज होती है।

पाचन शक्ति होती हैं मजबूत
रतालू फाइबर से भरपूर सब्जी होती हैं इससे पाचन क्रिया तेज होती हैं जो आंतो में सुधार करती हैं। इस सब्जी का सेवन करने से पाचन क्रिया सेवन होता हैं यह सब्जी कब्ज और बावासीर की समस्या से राहत दिलाती हैं।

स्कीन के लिए फायदेमंद
डाइटीशियन के अनुसार, यह सब्जी आपकी खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। इस सब्जी को खाने से त्वचा में टाइटनिंग आती है और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib